Barsar भाजपा मंडल NGO प्रकोष्ठ की बैठक मैहरे में हुई संपन्न

बड़सर भाजपा (BJP) मंडल एनजीओ (NGO) प्रकोष्ठ ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष से केंद्रीय मंत्री का बड़सर (Barsar) प्रवास करवाने का किया आग्रह 
 | 
.

बड़सर।  प्रदेश भाजपा (BJP) एनजीओ (NGO) प्रकोष्ठ मंडल बड़सर (Barsar) जिला हमीरपुर की बैठक मैहरे (Mehre) में  मंडल संयोजक रमेश रनौत (Ramesh Ranaut) की अध्यक्षता में संपन्न हुई । जिसमें सम्पूर्ण मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिसमें जोगिन्दर सिंह ढटवालिया बिझड़ी, तरसेम सिंह बिझड़ी, दलजीत सिंह पहालू , देशराज करेर, ज्ञान चंद गारली, विजय लखनपाल बिझड़ी ने भाग लिया।

 बैठक में हाल ही में गलोड़ (Galore) विद्युत सब-डिवीज़न की चार पंचायतें बापिस बड़सर से जोड़ने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों की ओर से भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा (Ex MLA Baldev Sharma) का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद् किया है ।
बैठक में केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याण नीतियों को आमजन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।  सभी पदाधिकारियों ने भाजपा ज़िलाध्यक्ष से बड़सर (Barsar) क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का प्रवास कार्यक्रम करवाने का आग्रह किया है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।