बड़सर में शक्ति प्रदर्शन के बहाने टिकट साधने की होगी होड़

चुनावी साल में मुख्यमंत्री का बड़सर दौरा, विकासात्मक व राजनितिक तौर पर माना जा रहा अहम
 | 
.

हमीरपुर ।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 13 मार्च रविवार को होने वाला बड़सर दौरा न केवल विकास, बल्कि राजनितिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। गुटबाजी में फंसी बड़सर भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री का बड़सर दौरा क्या संदेश देता है,  यह भी उत्सुकता की बड़ी बजह मानी जा रही है। बड़सर भाजपा में गुटबाजी के कारण असमंजस में रह रहा हर कार्यकर्ता चुनावी साल में होने बाले इस दौरे की हवा पर भी कान गढाए रहने वाला है। बड़सर विस् क्षेत्र में भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है और ऐसे में बड़सर विस क्षेत्र के राजनितिक भविष्य के आकालंन का भी मुख्यमंत्री के दौरे के साथ किस नेता की राजनितिक हवा को बल मिलेगा यह देखने बाली बात होगी।


बताते चलें कि  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार साल के बाद बड़सर विस क्षेत्र में आ रहे है। साल चुनावी है इस लिए संभावनाएं और आन्कंक्षाएं भी चरम पर रहने वाली है। बड़सर भाजपा में टिकट के दावेदारों की कतार लम्बी है। ऐसे में बड़सर का हर भाजपा गुट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष शक्ति प्रदर्शन की पूरी तैयारी के साथ पहुंचेगा। सूत्र बताते है कि मुख्यमंत्री पहले भोटा पंहुचेंगे, यहीं से ही बड़सर दौरे की कैप्चरिंग शुरू करने की तैयारी भी है। हालांकि बड़सर भाजपा नेताओं की यह तैयारी कितनी ज्यादा हो सकती है, यह आने बाला समय ही बता सकेगा। लेकिन इस बीच शक्ति प्रदर्शन के बहाने टिकट साधने की जोर आजमाइसक्र भाजपा के गुट की तरफ  से होगी।


गौर रहे कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में टिकटार्थियों की लाइन लम्बी है। ऐसे में 13 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री का चुनावी वर्ष में होने वाला बड़सर दौरे को भी राजनितिक महौल से अहम माना जा रहा है। बड़सर भाजपा में इस समय पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ राकेश बबली, कांगड़ा सहकारिता संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट कमल नयन, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनोद ठाकुर, मोदी अगेन मिशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय ठाकुर आदि नेता सक्रिय है। ये सारे नेता अपने अपने गुट के साथ मुख्यमंत्री दौरे के दौरान कैप्चरिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। इस बीच सबकी होड़ शक्ति प्रदर्शन के बहाने टिकट साधने की जोर आजमाइस की होगी। हालांकि कौन इस होड़ में कामयाव होगा ये आने वाला समय ही बताएगा।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।