अदिति हिमाचल पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित

जौड़े अंब स्कूल की छात्रा अदिति ने पर्यावरण अनुकूल रा मटेरियल पर आधारित अक्षय ऊर्जा उपयोग से संबंधित हाइब्रिड एनर्जी टाउन मॉडल बनाया था।
 | 
जौड़े अंब स्कूल की  छात्रा अदिति

हमीरपुर।  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब की जमा दो विज्ञान संकाय की छात्रा अदिति को हिमाचल पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रा अदिति ने पर्यावरण अनुकूल रा मटेरियल पर आधारित अक्षय ऊर्जा उपयोग से संबंधित हाइब्रिड एनर्जी टाउन मॉडल बनाया था। शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में अदिति को पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना द्वारा पुरस्कृत किया गया।

अदिति के स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन समिति तथा स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए छात्रा अदिति तथा उनके गाइड अध्यापक नरदेव सिंह को बधाई दी है। नरदेव सिंह वर्तमान में ऊना जिला के पुबोवाल स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः-   हमीरपुर : मेधावी विद्यार्थियों को बांटे लैपटॉप 

उन्होंने कहा कि छात्रा अदिति का यह नवाचार ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  वह भी सबको ऊर्जा संकट से निजात दिलाने में सहायक होगा।  उन्होंने यह भी बताया छात्रा अदिति का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 2022 के लिए हुआ है। इसका आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान परिषद द्वारा किया जाएगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।