देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों की रिहाई की मांग, मंडी में अनशन

30 मार्च तक अगर देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार और शिमला पुलिस रिहा नहीं करती है तो स्वर्ण समाज जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।
 | 
देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों की रिहाई के लिए हिमाचल प्रदेश के अलग-अगल जिलों में अनशन शुरू हो गया है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को हाल ही में शिमला में धरना-प्रदर्शन करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। क्षत्रिय संगठन और सवर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-वीडियोः सीएम जयराम ठाकुर को पन्नू की धमकी, 29 अप्रैल को शिमला में फहराएंगे भिंडरावाला के झंडे

देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों की रिहाई को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने शुक्रवार से मंडी के सेरी मंच पर पांच दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इसके अलावा बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर आदि क्षेत्रों में संगठन की स्वारघाट इकाई ने भी एसडीएम कार्यालय स्वारघाट के समीप क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ेंः-भटियात के निर्मल सिंह पांडे समर्थकों सहित 'आप' में शामिल

सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक अगर देव भूमि क्षत्रिय संगठन और देव भूमि स्वर्ण मोर्चा के पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार और शिमला पुलिस रिहा नहीं करती है तो स्वर्ण समाज जेल भरो आंदोलन शुरू करेगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, प्रदेश सचिव करुण शर्मा 'आप' में शामिल

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।