अलगाववादी ताकतों के खिलाफ शिमला में तिरंगा यात्रा

शिमला में खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली।
 | 
खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली।

शिमला। सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने 29 अप्रैल को शिमला के रिज मैदान पर खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान एक किलोमीटर लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। चार सौ के करीब छोटे झंडे भी लोगों ने हाथों में थाम रखे थे। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए।

खालिस्तानी झंडा फहराने की धमकी दी है। धमकी का जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को विधानसभा से लेकर रिज मैदान तक तिरंगा यात्रा निकाली।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अलगाववादी ताकतों को जवाब देने के लिए ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। इसमें शहर के युवा और देश की एकता व अखंडता की सोच वाले लोगों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा से संदेश दिया गया कि प्रदेश में ऐसी अलगाववादी संगठनों और सोच के लिए कोई जगह नहीं है। जो देश और प्रदेश की एकता और शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा, उसे प्रदेश की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। इस मामले पर पूरा प्रदेश एक है, इसमें कोई राजनीति नहीं होगी। इस मामले में वह चट्टान की तरह मुख्यमंत्री के साथ खड़े है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।