कौल सिंह ठाकुर बोले- अनुभवहीन हैं CM जयराम, हिमाचल की आर्थिकी का नहीं कोई ज्ञान

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनुभवहीन हैं और हिमाचल की आर्थिकी का भी कोई ज्ञान नहीं है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल को कंगाल बना दिया है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) अनुभवहीन हैं और हिमाचल की आर्थिकी का भी कोई ज्ञान नहीं है। जयराम ठाकुर ने हिमाचल को कंगाल बना दिया है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इतना ऋण ले लिया है कि प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दब गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने अंतिम बजट में चुनावों के मद्देनजर कर्मचारियों के वेतन में कुछ वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur)  से उम्मीद थी कि बजट में पुरानी पेंशन योजना (Old pension scheme) को बहाल किया जाएगा। मगर इसके बारे में मुख्यमंत्री ने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। मुख्यमंत्री बार-बार कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं कि कर्मचारियों की पेंशन कांग्रेस ने बंद की है। उन्होंने कहा कि मैं सीएम को याद दिलाना चाहता हूं कि जब केंद्र में वाजपेयी और प्रदेश में प्रेम कुमार धूमल की सरकार थी, तो उस समय कर्मचारियों की पेंशन बंद की गई थी।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उस समय इकोनॉमिक रिफॉर्म के नाम पर प्रस्ताव लाया गया था, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। मुख्यमंत्री को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश का कोई भी वर्ग उनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। आउटसोर्स कर्मचारियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री अपने बजट में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर लाने का प्रावधान करेंगे, लेकिन सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया। हालांकि कौल सिंह ठाकुर ने आशा कार्यकर्ताओं के वेतन वृद्धि का स्वागत किया है साथ ही कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा की हार निश्चित है।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार से हिमाचल प्रदेश का हर वर्ग नाराज है। कर्मचारी वर्ग में भी सरकार के प्रति रोष है। महंगाई लगातार बढ़ा रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। सरकार की फिजूलखर्ची बढ़ गई है। प्रदेश में विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्य नहीं होते तो प्रदेश के लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच जाते। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजक है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो जिन्हें हमने आउटसोर्स पर लगाया था उन्हें कॉन्ट्रैक्ट पर लगाया जाएगा।
 
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।