Toxic Twitter War: हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने APRO काजा को धमकाया!

Toxic Twitter War: हिमाचल के भाजपा के संगठन मंत्री और एपीआरओ काजा में ट्ववीटर पर तकरार हो गई। इस दौरान अजय बन्याल के कुछ ट्वीट्स पर पवन राणा ने धमकी भरे लहजे में जवाब दिए।

 | 
Toxic Twitter War​​​​​​​: हिमाचल के भाजपा के संगठन मंत्री और एपीआरओ काजा में ट्ववीटर पर तकरार हो गई। इस दौरान अजय बन्याल के कुछ ट्वीट्स पर पवन राणा ने धमकी भरे लहजे में जवाब दिए।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सगंठन मंत्री पवन राणा पर एक सरकारी कर्मचारी को धमकाने के आरोप लगे हैं। युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर (Yadopati Thakur) ने इस पूरे मामले में सरकार को घेर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के संगठन मंत्री एक सरकारी कर्मचारी को धमका रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में कुछ ट्वीट भी शेयर किए हैं। 

दरअसल, अजय बन्याल लाहौल-स्पीति के काजा में एपीआरओ के पद पर तैनात हैं। वह इलाके से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। साथ ही सरकार की नीतियों को भी मीडिया के जरिये सांझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर बन्याल लगातार हिमाचल और राजनीति से जुड़े अपडेट्स देते रहते हैं। यही बात भाजपा के संगठन मंत्री को अखर गई। ट्वीटर पर ही उन्होंने अजय को धमकी भरे लहजे में कई रिट्वीट किए। इसके साथ ही भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस संबंध में कई ट्वीट कर अजय बन्याल को निशाने पर रखा है।


एपीआरओ अजय बन्याल ने एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा, “लोग कुर्सी का फायदा उठाकर कुचलने में महानता समझते हैं, लेकिन उन्हें वक्त ही कुचल देता है।” इसके जवाब में पवन राणा ने एक कुत्ते और शेर की फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘तेरे को भी इस कुत्ते की तरह गलतफहमी है।” इसी तरह एक और ट्वीट में पवन राणा ने लिखा कि ‘मैं कुछ बोलता नहीं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि कुछ जानता नहीं हूं, तेरी सारी करतूतें पता हैं।” इसी तरह पवन राणा ने कई ट्वीट्स किए और अजय बन्याल को जवाब दिया।

Toxic Twitter War: हिमाचल भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा ने APRO काजा को धमकाया!
वहीं, हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भाजपा का असली चेहरा, किस तरह भाजपा के संगठन महामंत्री Pavan Rana द्वारा एक सरकारी कर्मचारी अजय बन्याल को धमकाया जा रहा है। लगता है 4-0 से भी दिमाग ठिकाने नी आया।” शिखर की और हिमाचल।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।