फर्जी नाम और दस्तावेजों से महिला ने 15 साल की सरकारी नौकरी, अब निष्कासित

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला को होम गार्ड के पद से निष्कासित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 | 
fraud documents

हिमाचल प्रदेश में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक महिला ने सरकारी नौकरी हासिल कर ली। महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 15 साल तक नौकरी भी की। इसकी शिकायत मिलने के बाद महिला को नौकरी से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। मामला शिमला जिला का बताया जा रहा है। जहां महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर होम गार्ड की नौकरी हासिल की थी।  

जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक महिला गृह रक्षा तृतीय वाहनी शिमला में कार्यरत थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला को निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रही है कि महिला ने फर्जी नाम से कई साल तक गृह रक्षा तृतीय वाहिनी शिमला में होमगार्ड की नौकरी करती रही। इसकी पुलिस अधीक्ष कार्यालय शिमला में शिकायत पहुंची थी। अब महिला पर  गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। 


पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिमला के पास विमला देवी नामक महिला ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि होमगार्ड में तैनात बबली देवी का वास्तविक नाम जया देवी है। वह कुमारसेन तहसील की ग्राम पंचायत सिन्हाल की रहने वाली है। विमला देवी ने एफआईआर भी दर्ज करवाई है। जिसके मुताबिक महिला ने फर्जी नाम व दस्तावेजों से होमगार्ड तृतीय वाहिनी शिमला में वर्ष 2006 में नौकरी हासिल की थी। 
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।