विधानसभा की कार्यवाही देखने पहुंची बालिका आश्रम की बच्चियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटी कंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा देखने पहुंचे। इन बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा।
 | 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटी कंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा देखने पहुंचे। इन बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इसके बाद सभी बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू ने लंच भी किया। अनाथ आश्रम के इतने बच्चों ने पहली बार एक साथ सदन की कार्यवाही को देखा है। इससे इन बच्चों में भी उत्साह देखा गया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटी कंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा देखने पहुंचे। इन बच्चों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विधानसभा की कार्यवाही को देखा। इसके बाद सभी बच्चों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू ने लंच भी किया। अनाथ आश्रम के इतने बच्चों ने पहली बार एक साथ सदन की कार्यवाही को देखा है। इससे इन बच्चों में भी उत्साह देखा गया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Cm Sukhvinder Singh Sukhu) ने 11 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद कुर्सी संभालने से पहले टूटी कंडी बालिका आश्रम जाकर अनाथ बच्चों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को जाना और समझा था। बाद में मुख्यमंत्री ने इनके लिए सुखाश्रय योजना भी शुरू की। अब यह बच्चे विधानसभा तक पहुंच गए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय जाने की बजाय बालिका आश्रम जाकर उनसे बातचीत की। प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए ‘मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना’ आरंभ की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।