Himachal News : संस्थानों को बंद करने के विरोध में BJP ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए उपमंडल, तहसील, खंड विकास कार्यालय समेत कई संस्थान खोले थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बदले की भावना से काम किया जा रहा है।
 | 
हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने 620 से अधिक सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया था। अब भाजपा ने कांग्रेस सरकार के संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने 620 से अधिक सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया था। अब भाजपा ने कांग्रेस सरकार के संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। मंडल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने थुनाग में हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू ने मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए दिया अपना हेलिकॉप्टर, खुद सड़क से गए

इस मौके पर जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए उपमंडल, तहसील, खंड विकास कार्यालय समेत कई संस्थान खोले थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही बदले की भावना से काम किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुक्खू सरकार ने बंद किए गए सभी दफ्तरों को दोबारा नहीं खोला तो सड़कों पद धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः-Sarkari Naukari : सुक्खू सरकार ने निकाली पहली भर्ती, HRTC में भरे जाएंगे सैकड़ों पद

हर चौक पर कुर्सी-माइक-बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन

भाजपा मंडल स्तर पर आज से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से कांग्रेस सरकार के तुगलकी फरमानों का जवाब देगी। इसको लेकर हर मंडल में बैनर लगाकर भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। हर चौक पर कुर्सी, माइक और बैनर लगाकर भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ेंः-रामपुर में भीषण आग की चपेट में आई चार मंजिला बिल्डिंग, 10 कमरे जलकर खाक

घर-घर जाकर लोगों से भी लिए जाएंगे हस्ताक्षर

अभियान के सफल आयोजन के लिए भाजपा ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा की ड्यूटी लगाई है। जिला स्तर पर भाजपा घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी । इसका मकसद लोगों का ध्यान सरकार की जनविरोधी नीतियों और फैसलों की ओर दिलाना है, ताकि सरकार के खिलाफ एक माहौल बनाया जा सके।

राज्यपाल को भी सौंपा जाएगा मेमोरेंडम

पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि सरकार के इस फैसले से लोगों में काफी रोष है। इसके विरोध में पार्टी जगह-जगह पर SDM और जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे।

दूसरे चरण में निकाली जाएंगी रोष रैलियां

2 महीने की सरकार के कार्यकाल के खिलाफ भाजपा रोष रैली भी निकालेगी। हस्ताक्षर अभियान के बाद दूसरे चरण में यह रोष रैलियां 25 फरवरी से 5 मार्च तक नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व मंत्री, विधायक और केंद्रीय मंत्रियों के नेतृत्व में निकाली जाएंगी।

सुख की सरकार बनी लोगों के लिए दुख की सरकार

सुरेश कश्यप ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने ऑफिस एक साथ किसी सरकार ने बंद कर दिए और ऐसे कार्यालय भी बंद किए जा रहे हैं, जहां पर सरकारी कर्मचारी काम करता था। आज जनता को यह कार्यालय बंद होने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कहीं PHC, BDO कार्यालय और IPH के कार्यालयों के बंद होने से लोगों को अपना काम करवाने के लिए 30 से 70 किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा है। राज्य सरकार को घेरते हुए कश्यप ने कहा कि सुख की सरकार का दावा करने वाली सुक्खू सरकार लोगों के लिए अब दुख की सरकार बन चुकी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।