Sarkari Naukari : सुक्खू सरकार ने निकाली पहली भर्ती, HRTC में भरे जाएंगे सैकड़ों पद

HRTC Recruitment 2023 हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनने के बाद सरकारी भर्ती निकलने की आस लगाए हजारों युवाओं को इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हो गई है।
 | 
HRTC Recruitment 2023 हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनने के बाद सरकारी भर्ती निकलने की आस लगाए हजारों युवाओं को इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। भर्ती की यह नोटिफिकेशन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की ओर से जारी की गई है। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के बनने के बाद सरकारी भर्ती निकलने की आस लगाए हजारों युवाओं को इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हो गई है। भर्ती की यह नोटिफिकेशन हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की ओर से जारी की गई है। 

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू ने मरीज को एयरलिफ्ट करने के लिए दिया अपना हेलिकॉप्टर, खुद सड़क से गए


एचआरटीसी में अनुबंध आधार पर चालकों के 276 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार चालकों के पदों को लेकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन फार्म निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही जारी होंगे। चालकों के पदों को लेकर गैर-जनजातीय क्षेत्रों के उम्मीदवार 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

चालक पद के लिए योग्यता HRTC Recruitment 2023

निगम ने चालक पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी है। आवेदक के पास भारी परिवहन वाहन यानी एचटीवी (HTV) लाइसेंस और तीन वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। सामान्य वर्ग में 98 पद भरे जाएंगे। सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 27 और सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के 13 और सामान्य खिलाड़ी वर्ग में 7 पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः-शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर और नादौन में 5जी इंटरनेट, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया लांच

SC केटागिरी से भरे जाएंगे 64 पद

इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC) में 50 पद भरे जाएंगे। SC BPL में 9 और SC स्वतंत्रता सेनानी के 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति (ST) में 11 पद, ST BPL में 5 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 28 पद भरे जाएंगे। अन्य पिछड़ा वर्ग बीपीएल (OBC BPL) में 19 और अन्य पिछड़ा वर्ग स्वतंत्रता सेनानी में 4 पद भरे जाएंगे।

2 साल का कॉन्ट्रैक्ट, 15360 रुपये सैलरी

MD संदीप कुमार ने बताया कि निगम में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 276 पदों पर पर ड्राइवरों की भर्तियां निकली हैं। इसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में ड्राइवरों का 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इसके बाद इन्हें रेगुलर कर दिया जाएगा। 15360 रुपये मासिक सैलरी दी जाएगी। हिमाचल के किसी भी डिपो में नौकरी जॉइन करनी होगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।