Evil politics : जयराम ठाकुर बोले- मंत्रिमंडल गठन हुआ नहीं और काम लटकाना शुरू कर दिए

पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अपना रिवाज जारी रखते हुए हमारी सरकार के फैसलों को रोकने और पलटने का काम शुरू कर दिया। अभी मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं हुआ. लेकिन बदले की भावना से काम करने की शुरूआत हो गई।
 | 
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Former Chief Minister) ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पुल जैसे काम लटकाने, भटकाने और अटकाने के लिए कांग्रेस सरकार की निंदा की है। बता दें कि सुखविंद्र सुक्खू सरकार ने जयराम ठाकुर कैबिनेट के 9 महीने के फैसलों की समीक्षा करने का फैसला लिया है।

शिमला। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Former Chief Minister) ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सड़क, पुल जैसे काम लटकाने, भटकाने और अटकाने के लिए कांग्रेस सरकार की निंदा की है। बता दें कि सुखविंद्र सुक्खू सरकार ने जयराम ठाकुर कैबिनेट के 9 महीने के फैसलों की समीक्षा करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ेंः-एक्शन में सुक्खू; कई कार्यालय डिनोटिफाई, जयराम कैबिनेट के 9 महीने के फैसलों की होगी समीक्षा

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के फैसलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा लिए गए फैसलों को पलटा जा रहा है और विकास कार्यों में भी रोड़ा डाला जा रहा है। जब 2017 में भाजपा की सरकार बनी थी, तो कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भाजपा ने रोक नहीं लगाई थी, लेकिन यह कांग्रेसी सरकार ने भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों और नियुक्तियों पर रोक लगा रही है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Gov't : सुक्खू की कैबिनेट नहीं होगी कोई महिला मंत्री, जानें वजह

जयराम ठाकुर ने ट्वीट किया कि, "स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पुल, सड़क, पेयजल योजना... इन सब कामों को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम शुरू हो गया है जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। बदले की भावना के साथ काम की शुरूवात अच्छी नहीं है। कांग्रेस ने अपना रिवाज जारी रखते हुए हमारी सरकार के फैसलों को रोकने और पलटने का काम शुरू कर दिया, जबकि अभी तो मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं हुआ लेकिन बदले की भावना के साथ काम करने की शुरूआत हो गई।"


एक अन्य ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, "हमने पांच साल बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा की,कभी बदले की भावना से प्रदेश में कोई काम नहीं किया। हमने कांग्रेस सरकार के किसी फैसले को नहीं पलटा, कोई विकास कार्य नहीं रोका, मगर अफसोस कि कांग्रेस सरकार ने बदले की भावना के साथ काम करना शुरू कर दिया है।"

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।