हिमाचल: पूर्व कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप राठौर का बड़ा कद, मिली बड़ी जिम्मेदारी

हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) को कांग्रेस हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाया है। 
 | 
हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) को कांग्रेस हाईकमान ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) का प्रवक्ता बनाया है। 

शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) को पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस हाईकमान ने कुलदीप राठौर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) का प्रवक्ता बनाया है। कुलदीप राठौर हिमाचल प्रदेश से दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का पद दिया है। इससे पहले पूर्व राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ही इस पर थे। कुलदीप राठौर की नियुक्ति के संबंध में बुधवार शाम को पत्र जारी कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ेंः-प्रतिभा सिंह की अगुआई में भी कांग्रेस की राह नहीं आसान, इस वजह से होगा नुकसान

आपको बता दें कि चुनावी साल में हिमाचल कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) को हटाकर कांग्रेस हाईकमान ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही चार अन्य कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह के करीबी रहे गद्दी नेता ठाकुर सिंह भरमौरी से कांग्रेस हाईकमान ने किया किनारा


उल्लेखनीय है कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद कुलदीप राठौर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मिलने दिल्ली पहुंच गए थे। बुधवार को कुलदीप राठौर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्हें नियुक्ति मिली है। हालांकि राठौर ने दिल्ली का निजी दौरा बताते हुए सोनिया गांधी को अपने बेटे की शादी का न्योता देने की बात कही थी। इस मुलाकात के बाद पार्टी हाईकमान ने कुलदीप राठौर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता बनाने की घोषणा की है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।