जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से 'आप' में मची उथल-पुथल

छह अप्रैल को मंडी में रोड शो में आप संयोजक अरव‍िंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने दावा क‍िया था क‍ि द‍िल्‍ली, पंजाब के बाद अब ह‍िमाचल प्रदेश और गुजरात में पार्टी जीत के मुहाने पर है।
 | 
JP NADDA की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जगन्नाथ का रथ न मानें पार्टी को

धर्मशाला। वर्तमान समय में हिमाचल प्रदेश की राजनीति का केंद्र माने जाने वाले मंडी जिला में छह अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया। इस रोड शो में आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री शामिल हुए। बातों-बातों में दोनों नेताओं ने हिमाचल में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनने के दावे किए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां तक कहा कि हिमाचल में रोड शो करने के बाद उन्हें तो अच्छी नींद आएगी, लेकिन कईयों की रातों की नींद तक चली जाएगी। उसके ठीक दो दिन बाद से हिमाचल में आम आदमी पार्टी में खासी उथल-पुथल मची हुई है।

 

यह भी पढ़ेंः-AAP के म‍िशन 'ह‍िमाचल फतेह' पर BJP ने चलाया 'झाड़ू', पूरी टीम भाजपा में शामिल

अब हिमाचल प्रदेश में सियासी भूचाल मचा हुआ है। दरअसल भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चार दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे से ठीक पहले द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने रोड शो क‍िया था। इस दौरान आप ने दावा क‍िया था क‍ि द‍िल्‍ली, पंजाब के बाद अब ह‍िमाचल प्रदेश और गुजरात में पार्टी जीत के मुहाने पर है। इसके बाद हिमाचल दौर पर आने से पहले नड्डा ने आप के प्रदेश अध्यक्ष तो भाजपा में शामिल कर लिया। इसके साथ ही सोमवार को फिर भाजपा ने आप को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश नेतृत्व को अपने साथ कर ल‍िया। अब मह‍िला मोर्चा की पूरी टीम भी भाजपा में शाम‍िल हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-बड़ी खबरः हिमाचल में तिनका-तिनका हुआ 'झाड़ू', AAP की पूरी कार्यकारिणी भंग


इससे पहले आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट में कहा था कि पार्टी इन तीन नेताओं में से एक को महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के आरोप में बर्खास्त करने की तैयारी में थे। उन्होंने ट्वीट किया, 'बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को केजरीवाल जी का जबरदस्त खौफ है। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा अनुराग ठाकुर दौड़ कर हिमाचल प्रदेश पहुंचे और रात 12 बजे आप के एक पदाधिकारी को शामिल करवाया। महिलाओं के खिलाफ गंदी हरकत के आरोप में आप इसे आज निकालने वाली थी। ऐसे लोगों की जगह बीजेपी में ही है।'

 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में AAP को बड़ा झटका, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने थामा BJP का दामन

इस साल के आख‍िर में होना है चुनाव
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में गुजरात के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन पार्टी के लंबे चौड़े दावों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मह‍िला मोर्चे के प्रदेश अध्‍यक्ष का बीजेपी में शामिल हो जाना, एक बड़ा झटका माना जा रहा है। देखना होगा कि आम आदमी पार्टी की इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया आती है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।