Himachal Vidhansabha : चम्बा जिले से चौथे विधानसभा अध्यक्ष बने कुलदीप पठानिया, जानिए पहले कौन रहे

जिला चम्बा ने हिमाचल प्रदेश को चौथा विधानसभा अध्यक्ष दिया है। वर्ष 1952 में जयवंत राम उपमन्यु प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद देशराज महाजन और तुलसी राम शर्मा भी विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।
 | 
हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से कुलदीप सिंह पठानिया चौथे विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। वहीं, भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। वर्ष 1952 के विधानसभा चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद चम्बा से देशराज महाजन वर्ष 1963 से 1972 तक (लगातार दो बार) विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा से कुलदीप सिंह पठानिया चौथे विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। वहीं, भटियात विधानसभा क्षेत्र से दूसरे विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। वर्ष 1952 के विधानसभा चुनाव में भटियात विधानसभा क्षेत्र से जयवंत राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष बने थे। इसके बाद चम्बा से देशराज महाजन वर्ष 1963 से 1972 तक (लगातार दो बार) विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Vidhansabha: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने 28 साल की उम्र में जीता था पहला चुनाव


वर्ष 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनी तो भरमौर के विधायक तुलसी राम शर्मा को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया। चम्बा की सियासत में कांग्रेस पार्टी की ओर से कुलदीप सिंह पठानिया तीसरे विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। आपको बता दें कि भटियात से पांचवीं बार विधायक बन कर विधानसभा पहुंचे हैं।  

यह भी पढ़ेंः-भटियात के विधायक कुलदीप पठानिया बने विधानसभा स्पीकर, संभाली कुर्सी

5 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे पठानिया

कुलदीप सिंह पठानिया भटियाता विधानसभा में 5वीं बार चुनाव जीतकर पहुंचे हैं। कुलदीप सिंह पठानिया का जन्म 17 सितंबर 1957 को हुआ था और बीएससी की पढ़ाई लखनऊ से की है। एलएलबी की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पूरी की है। कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत एनएसयूआई के छात्र नेता के तौर पर की थी। इसके अलावा कुलदीप सिंह पठानिया को भटियात में मजदूरों और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए भी जाना जाता है। पठानिया ब्लॉक यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य रह चुके हैं।

 

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू ने शुरू किया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, हर गांव तक पहुंचेगा

 


28 साल की उम्र में जीता था पहला चुनाव

कुलदीप सिंह पठानिया ने 1985 में 28 साल की उम्र में अपना पहला चुनाव जीता था। इसके बाद साल 1993 और 2003 में आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव में जीते। साल 2007 में कुलदीप सिंह पठानिया को कांग्रेस पार्टी ने एक बार और मौका दिया और पठानिया फिर जीतकर विधानसभा पहुंचे। कुलदीप सिंह पठानिया 2003 से 2007 तक फाइनेंस कमिशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।