सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों में विभाग आवंटित, यहां देखें सूची किसको कौन-सा मिला

मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया।
 | 
 मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। वरिष्ठ मंत्री धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, चंद्र कुमार को कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा है। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग संभालेंगे।

शिमला। मंत्रिमंडल का विस्तार करने के चार दिन बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे विभागों का बंटवारा कर दिया। वरिष्ठ मंत्री धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य, चंद्र कुमार को कृषि और हर्षवर्धन चौहान को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा है। जगत सिंह नेगी को राजस्व और रोहित ठाकुर को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। युवा मंत्री अनिरूद्ध सिंह ग्रामीण विकास और विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण विभाग और खेल विभाग संभालेंगे।

यह भी पढ़ेंः-सुक्खू कैबिनेट की पहली बैठक 13 जनवरी को, OPS को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास वित्त, गृह, कार्मिक, योजना, सामान्य प्रशासन सहित मंत्रियों को आवंटित नहीं दिए गए विभाग रहेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विभागों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। मुकेश अग्निहोत्री के पास जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग ही रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-सीएम सुक्खू बोले- पहली कैबिनेट में ओपीएस बहाल करेंगे और एक लाख नौकरियां देंगे

 

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग रहेगा। चंद्र कुमार कृषि के साथ पशुपालन विभाग देखेंगे। हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग का जिम्मा संभालेंगे। जगत सिंह नेगी के पास राजस्व के अलावा बागवानी और जनजातीय विकास विभाग रहेगा।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Gov't : सुक्खू की कैबिनेट कोई महिला मंत्री, जानें वजह

रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग का जिम्मा संभालेंगे। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग रहेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू के पास ही पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रोद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और मत्स्य पालन विभाग रहेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।