सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुनते हैं आम लोगों की आवाजः राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra Himachal: राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं।
 | 
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है।

इंदौरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से आज प्रातः 7 बजे शुरू होकर सायं साढ़े छह बजे मलोट में संपन्न हुई। मलोट में जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है।

यह भी पढ़ेंः-Bharat Jodo Yatra Himachal : एकता और सौहार्द का संदेश देने के लिए आरंभ की भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है, क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है तथा यही राज्य का समृद्ध इतिहास है। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति है।

यह भी पढ़ेंः-Bharat Jodo Yatra : राहुल बोले- BJP और RSS की नफरत भरी विचारधारा के खिलाफ है भारत जोड़ो यात्रा

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है तथा 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती। राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में भाषा, धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है। असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही, इसीलिए भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी तथा गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।

यह भी पढ़ेंः-Himachal News : हिमाचल में महिलाओं को मासिक 1,500 रुपये देने की तैयारी, जानें कब से मिलेंगे

महिलाओं को 1500 रुपये देने के प्रयास शुरू

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह तथा एक लाख रोजगार प्रदान करने पर भी गंभीरता के साथ प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समितियों का गठन किया गया है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वायदे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal Weather : हिमाचल में आज से खराब मौसम, आठ जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

चरणबद्ध तरीके से पूरे होंगे सभी वादे

सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है  उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है तथा बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।