Bharat Jodo Yatra Himachal : एकता और सौहार्द का संदेश देने के लिए आरंभ की भारत जोड़ो यात्राः राहुल गांधी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra Himachal) हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हिमाचल में प्रवेश किया।
 | 
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra Himachal) हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हिमाचल में प्रवेश किया।   Rahul Gandhi, Sukhvinder Singh Sukhu, Bharat Jodo Yatri Himachal

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को देवभूमि हिमाचल प्रदेश पहुंची। पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर स्थित कांगड़ा जिले का घटोटा में फ्लैग चेंज सेरेमनी हुआ। जहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंद्र सिंह राजा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित अन्य नेता मौजूद थे। हिमाचल के कांगड़ा जिले के घटोटा से सुबह 7 बजे घने कोहरे में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसी नेता पदयात्रा करते आगे निकले। देवभूमि हिमाचल पहुंचते ही राहुल गांधी ने काठगढ़ में स्थित शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा आरंभ करने का उद्देश्य देश में एकता और सौहार्द का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि लगभग चार माह पूर्व कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा (Bharat Jodo Yatra Himachal) भाजपा और आरएसएस की नफरत वाली विचारधारा के विरुद्ध है। इसके साथ-साथ यात्रा के माध्यम से सरकार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के प्रति आगाह भी किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी सारी नीतियां कुछ उद्योगपति मित्रों को खुश करने के लिए बना रही है। चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी, केंद्र सरकार के फैसले मजदूर, गरीब व आम आदमी के हित में नहीं हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra Himachal) हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के मानसर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हिमाचल में प्रवेश किया।

उन्होंने कहा कि सरकार हर मंच पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। विपक्ष के नेताओं को संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया जाता। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित नहीं थी, लेकिन हिमाचलवासियों के स्नेह के कारण यात्रा रूट में बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को पूरे देश में भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है तथा उन्हें भी काफी कुछ सीखने को मिला है।

हिमाचल में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल और प्रियंका को ः सुखविंद्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस की भारी जीत भ्रष्टाचार पर सच्चाई की जीत है। इस जीत का श्रेय राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्पण और दृढ़ प्रयासों को जाता है। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से समस्त हिमाचल कांग्रेस पार्टी द्वारा दिखाए गए एकता और अखण्डता के मार्ग का अनुसरण करेगा। मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल प्रदेश को शामिल करने के लिए राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया और देवभूमि पधारने पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सच को विचलित किया जा सकता है, लेकिन उसे पराजित नहीं किया जा सकता। अंत में जीत सच्चाई की होती है। 

राहुल गांधी ने प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में की पूजा-अर्चना

कांग्रेस पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पार्टी के प्रतिज्ञा पत्र में दी गई गारंटियों को पूरा करने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने अपनी पहली ही बैठक में ओपीएस बहाल करने को मंजूरी दे दी है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह तथा अन्य वायदों को पूरा करने की दिशा में भी सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों से किया हर वायदा निभाएगी। इसके उपरांत राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्राचीन शिव मंदिर काठगढ़ में पूजा-अर्चना की।

हिमाचल में 24 किलोमीटर की होगी पैदल यात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा कांगड़ा जिला के इन्दौरा क्षेत्र के मानसर टॉल प्लाजा से मलोट गांव तक लगभग 24 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर 19 जनवरी, 2023 को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। हजारों लोगों एवं समर्थकों ने राहुल गांधी का प्रदेश में पहुंचने पर स्वागत किया और यात्रा में पूरे उत्साह एवं जोश से भाग लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस 3570 किलोमीटर की यात्रा का नेतृत्व कर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन में उमंग एवं नया जोश भर रहे हैं। यह यात्रा 7 सितम्बर, 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से आरम्भ हुई और 30 जनवरी, 2023 को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण के साथ सम्पन्न होगी।
 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।