73 साल की उम्र में 'महाभारत' के 'भीम' का निधन, लंबे समय से थे बीमार
बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती (praveen kumar sobti) का निधन हो गया। अपने विशाल कदकाठी के लिए फेमस प्रवीण कुमार 74 साल के थे। महाभारत सीरियल के अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाई थी। साढ़े 6 फीट लंबे अभिनेता एवं खिलाड़ी मूलरूप से पंजाब के रहने वाले थे।
पिछले साल दिसंबर में प्रवीण कुमार ने मीडिया को बताया था कि वह काफी समय से घर में ही हैं। उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है और खाने में भी परहेज है। घर में पत्नी वीना, प्रवीण कुमार की देखभाल करती थी। 'महाभारत' में भीम के किरदार में प्रवीण कुमार (Praveen Kumar Sobti) को खूब पसंद किया गया था। बताया जा रहा है कि वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे और मदद की सरकार से गुहार भी लगाई थी।
यह भी पढ़ेंः-भरमौर से भरमाणी माता मंदिर रोपवे की डीपीआर तैयार, इस महीने शुरू होगा काम!
अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले प्रवीण हैमर एवं डिस्कस थ्रो एथलीट थे। उन्होंने एशियाई खेलों में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता था। उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। खेल की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्हें सीमा सुरक्षा बल (BSF) की नौकरी भी मिली थी, लेकिन कुछ साल बाद प्रवीण कुमार सोबती ने एक्टिंग करने का मन बनाया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।