हिमाचलः नहाने के प्लान ने ले ली पंजाब के सात युवकों की जान, पढ़िए पूरी स्टोरी

ह‍िमाचल प्रदेश के ऊना जिले में गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के मोहाली जिला के एक ही गांव के सात युवकों की मौत हो गई। सातों युवक गोब‍िंद सागर झील में नहाने के लिए उतरे थे।
 | 
ह‍िमाचल प्रदेश के ऊना जिले में आज सोमवार को दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के मोहाली जिला के एक ही गांव के सात युवकों की मौत हो गई। सातों युवक गोब‍िंद सागर झील में नहाने के लिए उतरे थे, इसी दौरान डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा क‍ि एक दूसरे को बचाने के लिए एक-एक करके झील में उतरे और सातों लोग डूब गए। स्‍थानीय लोगों की कोश‍िश से 4 लोगों की जान बच गई।

यह भी पढ़ेंः-Breaking News: गोबिंद सागर झील में डूबे पंजाब के सात युवक, सर्च ऑपरेशन

बताया जा रहा है कि ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के लठियाणी क्षेत्र के पास गोबिंद सागर झील में नहाने उतरे और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस के मुताबिक कोलका गांव में बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में चार बजे के करीब यह हादसा हुआ। यह भी कहा जा रहा क‍ि सभी 11 लोग नहाने के ल‍िए झील में उतरे थे। चीख पुकार सुनकर स्‍थानीय लोगों 4 लोगों को किसी तर‍ह बचा लिया।

यह भी पढ़ेंः-Himachal GST collection: जुलाई में ₹472 करोड़ जीएसटी संग्रहण, वित्त वर्ष में 44% की वृद्धि

सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और गोबिंद सागर झील में युवकों की तलाश शुरू की। गोताखोर झील में उतरे, जिसके बाद सभी सात युवकों के शव बरामद हुए। एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने कहा गोबिंद सागर झील में डूबने से पंजाब के सात युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।