Breaking News: गोबिंद सागर झील में डूबे पंजाब के सात युवक, सर्च ऑपरेशन

पुलिस से जानकारी के मुताबिक कोलका गांव में बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में 4 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। 
 | 
हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना पेश आई है। ऊना जिला में गोबिंद सागर झील में एक साथ सात युवकों के डूब गए हैं। सभी युवक पड़ोसी राज्य पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि युवक गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन वह वापस नहीं लौट पाए और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

ऊना। हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला में रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना पेश आई है। ऊना जिला में गोबिंद सागर झील में एक साथ सात युवकों के डूब गए हैं। सभी युवक पड़ोसी राज्य पंजाब के मोहाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि युवक गोबिंद सागर झील में नहाने के लिए उतरे थे, लेकिन वह वापस नहीं लौट पाए और अचानक डूब गए। हादसे की सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ेंः-Himachal GST collection: जुलाई में ₹472 करोड़ जीएसटी संग्रहण, वित्त वर्ष में 44% की वृद्धि


पुलिस से जानकारी के मुताबिक कोलका गांव में बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में 4 बजे के करीब यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि 11 लोग पंजाब के मोहाली जिला के बनूड़ गांव से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोविंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी गहरा होने के कारण सात युवक पानी में डूब गए। चार युवक किसी तरह पानी से बाहर निकले और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

यह भी पढ़ेंः-लाहौल-स्पीति में आई बाढ़, 105 लोगों को सुरक्षित निकाला


युवकों की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग भी मदद के पहुंचे, लेकिन डूबे युवकों का अभी क कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई कर रही हैं। गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। वे खुद घटनास्थल पर जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-राज्यसभा की उपसभापति बनी हिमाचल की बेटी, इंदु ने प्रदेश को दिलाया पहली बार सम्मान

इस दुखद घटना पर कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने गहरा शोक प्रकट किया है तथा प्रशासन को ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस दुखद घटना पर लोग स्तब्ध है। हर साल बाहरी राज्यों तथा हिमाचल प्रदेश के कई युवाओं की डूबने के कारण मौतें होती हैं। मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक बंगाणा योगराज भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बचाव कार्य के लिए निर्देश जारी किए। भाखड़ा से गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।