इंस्‍टाग्राम दोस्‍त ने नाबालिग लड़की से किया दुष्‍कर्म, अश्‍लील वीडियो वायरल

जिला ऊना के एक कस्बे की 17 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्‍लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
 | 
rape

ऊना। सोशल मीडिया साइट की दोस्ती अब भारी पड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर दोस्ती करके शातिर पहले महिला मित्रों के साथ नजदीकियां बढ़ रहे हैं, वहीं उनके साथ दुष्कर्म भी कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई मामले सामने आने लगे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के बल्ह में भी सामने आया था। इसे युवक ने फेसबुक पर एक महिला से दोस्ती की और फिर उसी फेसबुक दोस्त के साथ दुष्कर्म कर डाला। अब ऊना जिला से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम दोस्त ने अपनी महिला मित्र के साथ दुष्कर्म कर डाला है। 

यह भी पढ़ेंः-युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर विवाहिता की लूटी आबरू

जानकारी के अनुसार जिला ऊना के एक कस्बे की 17 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक ने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। उसके बाद बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्‍लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता ने महिला पुलिस थाना ऊना में युवक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ऊना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने कहा कि युवक को गिरफ्तार कर मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, यूपी का 27 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार युवक उसे 9 मार्च को बंगाणा क्षेत्र के एक होटल में ले गया था। वहां पर उसने पहले किशोरी को खाना खिलाया, जिसके बाद बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बड़ी चालाकी से किशोरी का अश्लील वीडियो भी बना लिया, ताकि उसके दोबारा ब्लैकमेल किया जा सके। हालांकि वीडियो के इस बारे में लड़की को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद युवक ने अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं जैसे ही किशोरी को अश्लील वीडियो के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दी है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।