Himachal : ऊना शहर में लोकल दूध पांच रुपये प्रति लीटर मिलेगा महंगा, इस दिन से लागू होंगी नई दरें

प्रदेश के ऊना शहर में आने वाले दिनों में लोकल दूध दाम पांच रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। डेयरी उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ गई है। इसी के साथ दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ी है।
 | 
milak photo

ऊना ।  हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में आने वाले दिनों में लोकल दूध दाम पांच रुपये प्रति लीटर महंगा मिलेगा। डेयरी उत्पादों पर महंगाई की मार पड़ गई है। इसी के साथ दूध से बनने वाले उत्पादों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। पनीर के दाम प्रति किलो 20 से 30 रुपये बढ़ने के आसार हैं, जबकि दही 10 रुपये महंगा हो सकता है। डेयरी संचालक हर चीज के दाम बढ़ने का हवाला देते हुए 1 मई से नई दरें लागू करने जा रहे हैं। लोकल दूध की ऊना शहर में काफी मांग रहती है।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार चारा और अन्य चीजों के दाम बढ़ने से स्थानीय डेयरी उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। वर्तमान में शहर में दूध 55 रुपये और 60 रुपये प्रति लीटर के हिसाब बिक रहा है। यह दूध गाय और भैंस का रहता है। डेयरी संचालक पशुपालकों से दूध लेते हैं। पशुपालक महंगाई के इस दौर में अब रेट बढ़ा रहे हैं। ऐसे में डेयरी संचालकों के भी हाथ खड़े हो रहे हैं। डेयरी में बढ़ाए गए दामों का सीधा असर अब आम जनता की रसोई के बजट पर पड़ेगा।

गृहणियों ने बताया कि डेयरी उत्पाद के दाम बढ़ने का सीधा असर पर रसोई बजट पड़ेगा। अब दो लीटर दूध के प्रति माह बिल में 300 रुपये इजाफा हो जाएगा। बढ़ती महंगाई ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गृहणियों  ने बताया कि दूध और देसी घी हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। डेयरी उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी होने से आम जनता पर बोझ पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि रोजाना इस्तेमाल में होने वाली खाद्य चीजों के दामों को नियंत्रित किया जाए। बता दें कि ऊना शहर को छोड़कर हरोली, गगरेट, बंगाणा और अंब में लोकल दूध के दामों में फिलहाल कोई इजाफा नहीं हुआ है। 

 

 

मिल्क डेयरी ऊना के  संचालक  वरुण कपिल और मालिक शर्मा ने कहा कि  डेयरी में आने वाले ग्राहकों को 1 मई से दूध के दाम पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। महंगाई के दौर में साल में एक बार दाम बढ़ाए जा रहे हैं। हर चीज महंगी हो रही है। इसी वजह से दूध दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। 1 मई से नए दाम लागू किए जाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।