कांग्रेस की जनकल्याण नीतियों को मिल रहा है देश की जनता आपार समर्थन : इंद्रदत्त लखनपाल

बिझड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक बोले  देश की आम जनता का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत इसका जीता जागता प्रमाण है।
 | 
photo

हमीरपुर ।  देश की आम जनता का बीजेपी से मोहभंग हो चुका है। कर्नाटक विधानसभा चुनावों में मिली कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत इसका जीता जागता प्रमाण है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी स्थित विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए यह बात विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियां हमेशा आम जन मानस के कल्याण और देश के चहुंमुखी विकास के लिए रही हैं।

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अल्प अवधि में ही कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश इन ऐतिहासिक निर्णयों के बूते विकास की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन का प्रावधान करके विधानसभा चुनावों में किए गए घोषणाओं की सबसे बड़ी गारंटी को पूरा कर दिया है। चुनावों के दौरान बीजेपी पुरानी पेंशन बहाली को असंभव करार देकर लोगों को गुमराह कर रही थी। लेकिन सुक्खू सरकार ने दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रमाण देते हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली की बहुत बड़ी सौगात दी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में जनहित के कार्यों को लेकर एक से बढ़कर एक निर्णय ले रहे हैं। जिसे प्रदेश की जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण भी नगर निगम शिमला का चुनाव है। लोगों ने सुक्खू सरकार के निर्णयों को सही करार देते हुए यहां भी कांग्रेस को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं पर कार्य शुरू किया जा चुका है। जिसमें कोहडरा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की स्थापना के लिए भूमि का चयन कर उसे हस्तांतरित किया जा चुका है।

बड़सर के मैहरे में मिनी सचिवालय का कार्य प्रगति पर है। बस स्टैंड और अन्य जनहित के कार्यों के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बड़सर में विकासात्मक कार्यों को और तीव्रता से गति दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से कांग्रेस सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाने व इन नीतियों का ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके। इसके लिए जागरूक करने की बात कही है।

इससे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केवल धीमान ने कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, उनकी धर्मपत्नी ऊषा लखनपाल व विधानसभा चुनावों में उनके सारथी रहे प्रदेश कांग्रेस सचिव किश्न कुमार चौधरी का भव्य स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।