हिमाचल में 1.80 करोड़ रुपये के दो बड़े घोटाले, अब SIT करेगी जांच

हिमाचल प्रदेश में 55 लाख रुपये का सीमेंट बिक्री का घोटाला हुआ है, जबकि हिमफेड के पेट्रोल पंप में भी करीब 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है।
 | 
देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। और चुनावों से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के दो बड़े मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 55 लाख रुपये का सीमेंट बिक्री का घोटाला हुआ है, जबकि हिमफेड के पेट्रोल पंप में भी करीब 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। छह अप्रैल का भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दावा किया था कि हिमाचल भ्रष्टाचार से मुक्त है।

शिमला। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। और चुनावों से ठीक पहले हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के दो बड़े मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश में 55 लाख रुपये का सीमेंट बिक्री का घोटाला हुआ है, जबकि हिमफेड के पेट्रोल पंप में भी करीब 1.30 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। छह अप्रैल का भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने दावा किया था कि हिमाचल भ्रष्टाचार से मुक्त है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः बच्चों को स्कूल ले जा रही जीप हादसे का शिकार

रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के सुन्नी में 55 लाख रुपये का सीमेंट बिक्री का घोटाला हुआ है। अब इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश के डीजीपी संजय कुंडू ने SIT गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। एसपी शिमला डॉ. मोनिका को SIT का मुखिया बनाया है, जबकि SP Crime वीरेंद्र कालिया, ASP साइबर क्राइम नरवीर राठौर, शिमला के डीएसपी सिटी मंगत राम को SIT का सदस्य बनाया गया है। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में लागू होगा Uniform Civil Code, CM जयराम ने दिए संकेत


इसके अलावा शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में जगेड़ी हिमफेड के पेट्रोल पंप में भी करीब 1.30 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। इसकी शिकायत हिमफेड की ओर से पुलिस थाना ठियोग में दर्ज करवाई है। हिमफेड के इंचार्ज यशवंत वर्मा की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने 21 अप्रैल को FIR दर्ज की है। इनमें ठियोग के जगेड़ी में तैनात मार्केटिंग इंचार्ज मूलराज और क्लर्क सुनील को आरोपी बनाया गया। घोटाले का पता विभागीय जांच से चला है। इस मामले की जांच भी यही SIT करेगी। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः 5 साल में ₹110 महंगा हुआ सीमेंट बैग, पक्का घर बनाना नहीं आसान

क्या है सीमेंट बिक्री मामला

सिविल सप्लाई के सीमेंट में सुन्नी क्षेत्र में घोटाला हुआ है। सिविल सप्लाई कारपोरेशन के एरिया मैनेजर रमाकांत चौहान ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत के आधार पर सुन्नी थाने में पहली अप्रैल को मामला दर्ज हुआ। अब अगली जांच SIT करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।