Himachal Assembly Election 2022 : हिमाचल में पार्टियां फोन काल व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कर रही हैं प्रचार

मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया चुनाव प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल से प्रचार हो रहा है। 

 | 
Himachal Assembly Election 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल यानी 12 नंवबर को होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। अब मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया चुनाव प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल से प्रचार हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें ः Himachal : शिमला में गरजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ओपीएस समेत सब वादे पूरा करेंगे

बता दें कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिकार्डेड काल लोगों के मोबाइल फोन पर आ रही है। इसमें मुख्यमंत्री कहते हैं, "हैलो मैं जयराम ठाकुर बोल रहा हूं।' इसके बाद वह भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हैं और कहते हैं कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए रिवाज बदलना जरूरी है। भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं।

 

यह भी पढ़ें ः Himachal Election : शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी, इस दिन आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

 इसके जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रिकार्डेड काल आती है। वह कहती हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाएं। पहली ही मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। एक लाख युवाओं को नौकरी और हर महिला के बैंक खाते में हर माह 1500-1500 रुपये आएंगे।

 

यह भी पढ़ें ः Mandi : शिमला से आई टीम ने जांचा वीएफडीएस बनेहड़ का कामकाज

समय के साथ से ही चुनाव प्रचार का तरीका भी पूरी तरह बदल गया है। लाउडस्पीकर और प्रिंटेड सामग्री हर घर तक पहुंचाने में नेता पूरा जोर लगाते थे। परंतु अब प्रचार स्मार्ट फोन से हो रहा है। नुक्कड़ सभाएं, वाल पेंटिंग और लाउड स्पीकर जैसे प्रचार माध्यमों से अधिक इंटरनेट मीडिया पर प्रचार हो रहा है। इसके लिए आइटी टीमें तैनात की गई हैं। दशकों से चुनाव प्रक्रिया के गवाह रहे लोगों के अनुसार प्रचार के कई तरीके पूरी तरह खत्म तो नहीं हुए, लेकिन उनकी जगह नए प्रचार माध्यमों ने ले ली है।

 

यह भी पढ़ें ः शिमला : एसबीआई को लगाई 54 करोड़ की चपत, कंपनी प्रबंधक समेत चार पर केस दर्ज

मतदान से दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर चुनावी लड़ाई तेज हो गई है। शिमला में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने अपने वार रूम बनाए हैं। इनसे प्रचार  किया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर बड़े नेताओं के भाषण वायरल किए जा रहे हैं। जो कमेंट आ रहे हैं उनका जवाब भी दिया जा रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान को भी खूब वायरल किया जा रहा है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।