Video: कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही प्रतिभा सिंह ने सीएम फेस का किया खुलासा

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
 | 
pratibha singh congress

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी। विधानसभा का चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के नाम पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में लौटेगी। बुधवार को होलीलाज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए काफी कम वक्त बच गया है। पार्टी के हर कार्यकर्ता को आक्रामक रुख के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है, जिससे कार्यकर्ताओं में जोश है।

यह भी पढ़ेंः-प्रतिभा सिंह की अगुआई में भी कांग्रेस की राह नहीं आसान, इस वजह से होगा नुकसान

 
प्रतिभा सिंह ने कहा वीरभद्र सिंह के बिना चुनावी मैदान में जाना काफी मुश्किल था, उपचुनाव में कांग्रेस उनके बगैर चुनावी मैदान में उतरी और जीत हासिल की। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह आज भी प्रदेश की जनता के दिलों में बसते हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा के साढे़ 4 साल के कार्यकाल में कोई भी बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री और मंत्री जो उद्घाटन कर रहे हैं उनके काम कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुए थे। उन्होंने कहा प्रदेश में जो भी विकास हुआ है उसमें 90 फीसद काम वीरभद्र सिंह ने करवाए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस में बड़ा बदलाव, पूर्व CM वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह को बनाया प्रदेश अध्यक्ष


उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश जो विकास के काम किए हैं प्रदेश की जनता उन्हें आज भी याद करती है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उप चुनाव में भी डबल इंजन का नारा दिया गया था। लेकिन यह डबल इंजन हांफ गया। नगर निगम चुनाव और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में जाएगी और जीत हासिल करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है। यहां पर केजरीवाल आए या भगवंत मान जीत कांग्रेस की होगी। कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल कर दोबारा सत्ता में आएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा उनका मुकाबला भाजपा के साथ होगा।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः लगाना चाहते हैं अपना उद्योग तो उठाएं इस योजना का लाभ
 

उन्होंने कहा महिला की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के पद पर होने से महिलाओं को मान सम्मान मिला है। उन्होंने कहा पार्टी में जो भी चुनौतियां हैं, सब उसका मिलकर सामना करेंगे। प्रतिभा सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 4 राज्यों के जो नतीजे आए हैं उसका हिमाचल में कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। हिमाचल की जनता एहसान फरामोश नहीं है वे जानते हैं कि प्रदेश में जो विकास हुआ है वह वीरभद्र सिंह की देन है। प्रतिभा सिंह ने कहा वीरभद्र सिंह के नाम पर ही कांग्रेस विधानसभा चुनाव में उतरेगी।

 

यह भी पढ़ेंः-करीब छह माह बाद चम्बा से जुड़ी पांगी घाटी, साच पास हल्के वाहनों के लिए बहाल


संगठन में बदलाव को लेकर पूछे सवाल पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है और संगठन में बदलाव की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा फिर भी पार्टी सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी और यदि कोई संभावना होगी तो उस पर निर्णय लिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह एकमात्र ऐसे नेता थे जो अपना नामांकन पत्र दाखिल कर प्रचार में उतर जाते थे, मुझे नहीं लगता कि प्रदेश में ऐसा कोई नेता है जो ऐसा कर पाए। उन्होंने कहा कि मैं प्रयास करूंगी कि पूरा समय प्रचार में दूं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।