हिमाचलः प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष की कमान संभालते ही किया शक्ति प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ताजपोशी के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया।
 | 
 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वीरवार को पदभार संभाल लिया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ताजपोशी के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान में आयोजित प्रतिभा सिंह के सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। मंच पर प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मौजूद रहे। 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वीरवार को पदभार संभाल लिया। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस की नई अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ताजपोशी के दौरान शक्ति प्रदर्शन किया। चौड़ा मैदान में आयोजित प्रतिभा सिंह के सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे। मंच पर प्रतिभा सिंह, कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अरुण शर्मा ने थामा 'आप' का झाड़ू


आयोजन की शुरुआत में दिवंगत मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रंद्धाजंलि दी और राजा साहब अमर रहे जैसे नारे लगाए गए। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस कमेटी में परिवर्तन से पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती है। कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं, व्यवस्था परिवर्तन के लिए सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री की लड़ाई नहीं है, कांग्रेस को सत्ता में लाने की लड़ाई। प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री त्रिमूर्ति हैं. भाजपा की सत्ता जाने वाली है। 
 

यह भी पढ़ेंः-सियासी विश्लेषण हिमाचलः दो नेताओं की गैर-मौजूदगी से 'आप' को दिख रहा मौका

यह भी पढ़ेंः-सत्येंद्र जैन का दावा-हिमाचल में कांग्रेस लड़ाई से बाहर, BJP और AAP में होगा मुकाबला

प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केवल मुझे नहीं, सभी महिलाओं का सम्मान किया गया है। हमारे लिए उप-चुनाव कठिन था, लेकिन माता भीमाकाली के आशीर्वाद और वीरभद्र सिंह के कार्यों से जीते हैं। मुझे जनता के बीच जाकर लोगों काम गिनवाने की जरूरत नहीं पड़ी है। हर क्षेत्र में वीरभद्र सिंह ने पूरी निष्ठा से काम किया है। सोनिया गांधी ने मुझे अध्यक्ष बनाने से पहले कई लोगों से संपर्क किया था और रिपोर्ट ली थी। रिपोर्ट में ये सामने आया कि वीरभद्र सिंह अभी गुजरे नहीं हैं और वीरभद्र सिंह हर क्षेत्रवासी के दिल में वास करते हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।