हिमाचल कांग्रेस के महासचिव अरुण शर्मा ने थामा 'आप' का झाड़ू

सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में कांग्रेस राज्य महासचिव नेता अरुण शर्मा और इंटक महासचिव कुल्लू विधानसभा संजय कुमार शर्मा ने भी 'आप' का दामन थामा है।

 | 
वीरवार को नई दिल्ली में हिमाचल चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में कांग्रेस के इन नेताओं ने 'आप' की सदस्यता ग्रहण की है। सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के नेता में अरुण शर्मा कांग्रेस राज्य महासचिव, कांग्रेस प्रवक्ता, समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। संजय कुमार शर्मा, महासचिव कुल्लू विधानसभा (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) ने भी आप का दामन थामा है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके मिल रहे हैं। चुनाव से पहले भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) जहां सक्रिय थीं। वहीं अब संगठन में बदलाव के बाद कांग्रेस पार्टी भी सक्रिय हो गई है। मगर फिर हिमाचल कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। हिमाचल में दूसरी पार्टियों के नेताओं के 'आप' में जाने से आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कुनबा लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली में वीरवार को हिमाचल कांग्रेस के नेताओं ने 'आप' का दामन थाम लिया।

यह भी पढ़ेंः-सत्येंद्र जैन का दावा-हिमाचल में कांग्रेस लड़ाई से बाहर, BJP और AAP में होगा मुकाबला

वीरवार को नई दिल्ली में हिमाचल चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में कांग्रेस के इन नेताओं ने 'आप' की सदस्यता ग्रहण की है। सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांग्रेस के नेता में अरुण शर्मा कांग्रेस राज्य महासचिव, कांग्रेस प्रवक्ता, समाजसेवी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। संजय कुमार शर्मा, महासचिव कुल्लू विधानसभा (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) ने भी आप का दामन थामा है।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः BJP का मिशन रिपीट करवा सकती है कांग्रेस! AAP ने बढ़ाई टेंशन

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में BJP को झटका, इस बड़े नेता ने थामा AAP का झाड़ू


सत्येंद्र जैन और प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुल्लू से अरुण शर्मा प्रदेश सचिव कांग्रेस और कांग्रेस प्रवक्ता 'आप' में शामिल हुए हैं। उनके अलावा, संजय शर्मा जिला इंटक नेता ने भी झाड़ू थामी है। उन्होंने कहा कि जितने भी अच्छे लोग दूसरी पार्टियों में फंसे हुए हैं, वह 'आप' में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे निकाले हुए नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रही है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।