आप ज्वाइन करेंगे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा !, हिमाचल का बड़ा चेहरा बनाने की तैयारी में 'आप'

सुधीर शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। अगर सुधीर शर्मा आप ज्वाइन करते हैं, तो जहां कांग्रेस का बड़ा झटका होगा, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए एक सशक्त लीडर भी मिल जाएगा।
 | 
आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश में मजबूती के साथ एंट्री करने की कोशिश में है। अब हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक रहे सुधीर शर्मा को आप हिमाचल में अपना चेहरा बनाने पर मंथन कर रही है। सुधीर शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। अगर सुधीर शर्मा आप ज्वाइन करते हैं, तो जहां कांग्रेस का बड़ा झटका होगा, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए एक सशक्त लीडर भी मिल जाएगा। हाल ही में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुधीर (Sudhir Sharma) शर्मा ने कहा था कि वो साल 2022 में धर्मशाला से ही चुनाव लड़ेंगे।

धर्मशाला। आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश में मजबूती के साथ एंट्री करने की कोशिश में है। अब हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक रहे सुधीर शर्मा को आप हिमाचल में अपना चेहरा बनाने पर मंथन कर रही है। सुधीर शर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। अगर सुधीर शर्मा आप ज्वाइन करते हैं, तो जहां कांग्रेस का बड़ा झटका होगा, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए एक सशक्त लीडर भी मिल जाएगा। हाल ही में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सुधीर (Sudhir Sharma) शर्मा ने कहा था कि वो साल 2022 में धर्मशाला से ही चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचलः BJP का मिशन रिपीट करवा सकती है कांग्रेस! AAP ने बढ़ाई टेंशन

अमर उजाला ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा (Sudhir Sharma) के संपर्क में है। बताया जा रहा है कि आप सुधीर शर्मा को बड़ा चेहरा बनाने पर भी मंथन हो रहा है। राजनीतिक सूत्रों ने बताया कि अगर सियासी डील हो गई तो सुधीर के साथ कांग्रेस के कुछ पूर्व विधायक भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन करेंगे। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल के शीर्ष नेतृत्व को तोड़कर और भाजपा में ज्वाइन करवाकर झाड़ू की सियासी हवा मंद करने की कोशिश की थी। आप का इससे मनोबल भी टूटा था। 

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा में 23 अप्रैल को केजरीवाल की रैली, AAP हिमाचल में दोबारा जुटा रही ताकत


अब आम आदमी पार्टी फिर से हिमाचल में सक्रिय हो गई है। अब कांगड़ा के चम्बी मैदान में 23 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल की रैली है। इस रैली से पहले आम आदमी पार्टी भाजपा को जवाब देने के लिए सुधीर शर्मा पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। हालांकि सुधीर शर्मा से इस सियासी डील के बारे में भी जानना चाहा, लेकिन उन्होंने मसले पर कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। अब 23 अप्रैल को ही पता चलेगा कि सुधीर शर्मा आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर हिमाचल की राजनीति को नई धार देते हैं या फिर वह कांग्रेस में रहकर ही धर्मशाला से चुनाव लड़ते हैं।

यह भी पढ़ेंः-धूप से तपते जिला कांगड़ा में बढ़ेगी सियासी गर्मी, बड़े दल-बदल के संकेत


आपको बता दें हिमाचल में बीते वर्ष हुए लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में चारों सीटें जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद थे। कांग्रेस नेताओं में भी नई जान आ गई थी, लेकिन पंजाब में आप की जीत के बाद हिमाचल में सियासी समीकरण बदल गए हैं। कांग्रेस आक्रामक होने के बजाय सुस्त पड़ गई। वर्तमान में आप हिमाचल में कांग्रेस का विकल्प बनने की उम्मीद लगाए बैठी है। भाजपा भी कांग्रेस से ज्यादा आम आदमी पार्टी को जानबूझकर ज्यादा महत्व दे रही है। कांग्रेस खुद को आप से ज्यादा आक्रामक अंदाज में ला नहीं पा रही है। इसलिए कांग्रेस नेता अपना सुरक्षित भविष्य तलाश रहे हैं और  आप इसका पूरा फायदा उठने की राह पर है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।