IMD Alert for Himachal : तबाही मचाने वाली बारिश के बाद कांगड़ा, मंडी और कुल्लू के लिए रेड अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Shimla) शिमला ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 1 व 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
 | 
  हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather News) के अधिकांश भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश में रेड अलर्ट (Red Alert in Himachal) के बीच 31 जुलाई रात 10:00 बजे से 1 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Shimla) शिमला ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 1 व 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिला के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। Himachal Weather, cloudburst Many parts witnessed devastating rains, red alert for many parts

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार की रात ने भारी तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather News) के अधिकांश भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश में रेड अलर्ट (Red Alert in Himachal) के बीच 31 जुलाई रात 10:00 बजे से 1 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बादल बरसे हैं। इससे छह स्थानों पर बादल फटे (Cloud Burst), जिससे 50 लोग अभी लापता हैं। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। करीब चार पुल व 15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 


मौंसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सात घंटों में 305 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। पालमपुर में 212.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जोगिंद्रनगर में 161.0 , धर्मशाला 183.2, बैजनाथ 135.0, सुजानपुर टिहरा 142.0, नादौन 103.5, पांवटा साहिब में 121.2, शिमला 64.6, भुंतर 44.8, नाहन 98.9, सोलन 69.4, कांगड़ा 150.7, सैंज 61.0 और  कुफरी में 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और सिरमौर जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बाढ़ का जोखिम होने की संभावना है।


मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में वीरवार से शुक्रवार सुबह तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Shimla) शिमला ने मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 1 व 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। कुल्लू, मंडी और कांगड़ा जिला के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे आगामी दिनों में स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।


जिलास्तरीय आपातकालीन नंबर जारी, सतर्क रहें लोग

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से  शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से इस दौरान एहतियात बरतने और नदी-नालों के करीब न जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सुदृढ़ किया गया है और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। हिमाचल सरकार की ओर से आपदा में 24 घंटे जनता की मदद के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई हैं। सीएम सुक्खू ने कहा कि टीम किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद करेगी।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।