Himachal News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया

मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  का स्वागत किया।
 | 
photo

शिमला ।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने  शिमला के समीप छराबड़ा में राष्ट्रपति निवास में विकसित ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन किया। मशोबरा के समीप स्थित राष्ट्रपति निवास जिसे पूर्व में ‘प्रेसिड शियलडेंरिट्रीट’ कहा जाता था, आगामी 23 अप्रैल, 2023 से आगुंतकों एवं पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे अब पर्यटक तथा आमजन भी यहां का भ्रमण कर सकेंगे और ट्यूलिप गार्डन में स्ट्रांग, गोल्ड, डेनमार्क, वेलेमार्क, जम्बोपिंक और लैपटॉप जैसी ट्यूलिप की विभिन्न किस्मों का दीदार कर सकेंगे।


 मुर्मु ने राष्ट्रपति निवास के परिसर का भ्रमण किया तथा अन्य फूलों व पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उद्घाटन के उपरांत राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी ट्यूलिप गार्डन का भ्रमण किया। राष्ट्रपति निवास में नेचर ट्रेल और बागीचे भी 23 अप्रैल से प्रकृति प्रेमियों एवं यहां आने वाले अन्य लोगों के लिए खोल दिए जायेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की अधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है।

इससे पूर्व  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने चार दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंची।  मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राष्ट्रपति के दौरे के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, आरट्रैक से लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कंुडू, सचिव सामान्य प्रशासन भरत खेड़ा तथा प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।