Mandi News : उप वन राजिक का तीन का प्रशिक्षण कोर्स सम्पन्न

दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा।
 | 
Breaking News

मंडी  ।  हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुन्दरनगर में हि.प्र. वन विभाग में उप वन राजिक का 03 माह का प्रशिक्षण कोर्स (द्वितीय बैच) का विधिवत दीक्षांत समारोह सम्पन्न हो गया । समापन समारोह में प्रदीप कुमार ठाकुर, भा.व.से. अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (अनुसंधान एवं प्रशिक्षण) हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।      दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ भव्य परेड व मुख्य अतिथि को सलामी के साथ शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र व मेडल से नवाजा।


 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नव प्रशिक्षित उप वन राजिकों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्रों में लोगों की भलाई व वनों के संरक्षण हेतू संवेदनशील नजरिये के साथ कार्य करें। आप देशवासियों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं इसी से आपकी सफलता को आंका जायेगा। सीखना एक सतत प्रक्रिया है और आप यहां से जाने के बाद भी अपने ज्ञान को बढ़ाते रहेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।


     इससे पूर्व सुभाष चन्द पराशर, हि.प्र.व.से., संयुक्त निदेशक, हिमाचल प्रदेश वन अकादमी. सुन्दरनगर द्वारा अकादमी की 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। द्वितीय बैच, उप वन राजिक प्रशिक्षण कोर्स, जो कि 03 माह की अवधि का था इसमें हिमाचल प्रदेश वन विभाग के 20 पदोन्नत उप वन राजिकों जिसमें सभी पुरूष प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए विभिन्न वन वृतों से आए थे और सभी ने सफलतापूर्वक यह प्रशिक्षण पूर्ण किया। इस प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम स्थान पर टेक चन्द, द्वितीय स्थान पर सोनू डोगरा तथा तृतीय स्थान पर राम लाल रहें।



    इसके अतिरिक्त मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें पुरूष कनिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्धितिय एवम् तृतीय स्थान पर कमशः सोनू डोगरा, राजेश कुमार, टेक चन्द और वरिष्ठ श्रेणी में प्रथम, द्वितिय एवम् तृतीय स्थान पर कमशः प्रकाश चन्द, गिरधारी लाल और घनसागर रहें। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार रहें।


     समारोह में सुभाष चन्द पराशर, हि.प्र.व.से., संयुक्त निदेशक, राकेश कटोच, वन मण्डालधिकारी सुन्दरनगर मनीष रांगडा, सहायक अरण्यपाल, सुकेत, कमल जसवाल, मण्डलीय प्रबंधक, सुन्दरनगर, प्रीति, उप मण्डलीय प्रबंधक, धनोटू चमन लाल जोशी, संयुक्त निदेशक (सेवानिवृत), वी. पी. पटानिया, (सेवानिवृत वनमण्डलाधिकारी), उप निदेशक, मुकेश शर्मा,  एवं उप निदेशक, देवेंद्र सिंह डोगरा, , उप निदेशक हिमाचल प्रदेश वन अकादमी, सुन्दरनगर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।