सुख की सरकार, हिमाचल सरकार : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से बन रहे "गरीबों के आशियाने"
मंडी । हर इंसान का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, एक ऐसा खुशियों का घरौंदा जहां पूरा परिवार हंसी खुशी साथ साथ रह सके, एक साथ जिंदगी गुजार सके। लेकिन कईयों के ये सपने गरीबी के कारण, आर्थिक वजहों से पूरे नहीं हो पाते। अपने पक्के मकान के लिए उन्हें सहारे की, मदद की दरकार रहती है। ऐसे लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार बड़ा आसरा बनी है। सरकार प्रदेश के लोगों को अपना पक्का मकान बनाने में भरपूर मदद कर रही है।
स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का मकान बनाने को सरकार से मिली 1.50-1.50 लाख रुपये की मदद के लिए मंडी जिले के हजारों लाभार्थी सरकार का आभार जताते नहीं थकते। उनका कहना है कि सरकार ने उनके सपने पूरे किए हैं, इसके लिए जितना धन्यवाद करें कम है। वहीं सदर उपमंडल के छनबाड़ी गांव की कांता देवी ने बताया कि उनके कच्चे मकान में बरसात में पानी आता था, उनका परिवार बहुत खुश हैं कि सरकारी मदद से अब उनका पक्का मकान बन सका है।कांता के पति राजेंद्र कुमार ने भी मकान बनाने के लिए सहायता राशि देने के लिए सरकार का आभार जताया है।
वहीं सरकार की सहायता से गृह निर्माण करने वाले पधर उपमंडल के गांव बसेहड़ की पूर्णिमा ,गोहर उपमंडल के गांव वाहवा के लाभार्थी डोले राम और कुंती देवी तथा गांव कुटाहची के पता राम तथा करसोग उपमंडल के गांव विहाल के खेम राज तथा करसोग की प्रेमी देवी ने बताया कि बारिश में घर की कच्ची छत टपकती थी अब पक्का घर बनाने को मिली सरकार की मदद से उनकी चिंता दूर हो गई है। वहीं करसोग के ग्राम पंचायत ममेल के प्रधान नारायण सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके गांव में 14 गरीब लोगों को पक्के मकान बनाने के लिए धनराशि सरकार ने स्वीकृत की है,जिसके लिए वे सरकार का धन्यवाद करते है।
क्या है स्वर्ण जयंती आश्रय योजना
क्या कहते हैं उपायुक्त
उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी का कहना है कि मंडी जिले में सरकार की विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरे समर्पण से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में 4 हजार से ज्यादा पात्र लोग कवर किए गए हैं।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।