हिमाचल: केजरीवाल ने भरी चुनावी हुंकार, बोले- जयराम ने मारी मेरे पेपर से नकल

आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्बी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
 | 
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावी हुंकार भर दी। आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्बी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सुन लो, हिमाचल में सरकारी स्कूलों की हालत खराब हैं।

शाहपुर (चम्बी)। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावी हुंकार भर दी। आप संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्बी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर सुन लो, हिमाचल में सरकारी स्कूलों की हालत खराब हैं। मैं दिल्ली में हिमाचल को इनवाइट करता हूं, जयराम ठाकुर को भी इनवाइट करता हूं। हमारे सरकारी स्कूल देखो, कितने शानदार बना दिए। पहले दिल्ली में भी सरकारी स्कूलों की हालत खराब थी।

यह भी पढ़ेंः-केजरीवाल का हिमाचल के सीएम को जबाव, सवाल परिस्थिति नहीं नीयत का है जयराम जी...

केजरीवाल ने कहा कि पांच साल में सरकारी स्कूल शानदार बना दिए। दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 99.97 प्रतिशत नतीजे आए हैं। भाजपा शासित राज्यों के स्कूलों के नतीजे 50 प्रतिशत, 40 प्रतिशत, 60 प्रतिशत आए हैं। दिल्ली में चार लाख बच्चों ने इस साल अपने नाम कटाए और सरकारी स्कूलों में दाखिला लिया। सात साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस नहीं बढ़ाने दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल शानदार बना दिए। दिल्ली के 2 करोड़ लागों को फ्री इलाज दे रहे हैं। 50 लाख खर्चा हो, दिल्ली सरकार देती है। केवल आम आदमी पार्टी ही यह कर सकती है। 

यह भी पढ़ेंः-कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक को लेकर लिया बड़ा फैसला, यहां जानें

अरविंद केजरीवाल ने दावा किया दिल्ली से भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। 1076 पर कॉल करो। जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन सब घर पर ही मिलेगी। अयोध्या पूरी ट्रेन जा रही है दिल्ली के लोगों को तीर्थ यात्रा पर लेकर। पंजाब में भी भगवंत मान भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। जयराम ठाकुर ने साढ़े चार साल में एक भी नौकरी नहीं दी। पांच साल में दिल्ली में 12 लाख नौकरियां दी। अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां दूंगा। जयराम ने  मेरे आने से पहले एलान किया कि 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा में भी करो।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल की सियासत: मई में अमित शाह और जून में देवभूमि आएंगे पीएम मोदी

उन्होंने दावा किया पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का फोन आया खबरदार दोबारा ऐसी घोषणा की। जयराम ठाकुर ने केजरीवाल के पेपर में से नकल मारी। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मेरे पीछे बैठे थे। मैं पेपर दे रहा था, और जयराम ठाकुर ने नकल मर ली। मगर नकल करने के लिए भी अकल चाहिए। ये अपनी अकल का इस्तेमाल नहीं करते। हिमाचल में लोग सीधे सादे है और नेता खराब हैं। हिमाचल में एक मौका पांच साल का दे दो, काम नहीं किया तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।