हिमाचल के 'सिकंदर' हम, कोई बाहरी पार्टी नहीं ले सकती टक्करः भाजपा

भाजपा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि बाहर से हिमाचल में कोई भी पार्टी आ जाए, वो भाजपा सरकार की नीतियों से टक्कर नहीं ले सकती।
 | 
भाजपा के राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कांगड़ा जिला के प्रवास पर हैं। रविवार को नूरपुर प्रवास के दौरान सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है। डबल इंजन की सरकार का विकास पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना बनाने का काम किया है। भाजपा सरकार का यह कार्यकाल ऐतिहासिक विकास का है।

नूरपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार कांगड़ा जिला के प्रवास पर हैं। रविवार को नूरपुर प्रवास के दौरान सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि हिमाचल में डबल इंजन की सरकार चल रही है। डबल इंजन की सरकार का विकास पूरे प्रदेश में दिख रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के रूप में हर वर्ग के लिए कोई न कोई योजना बनाने का काम किया है। भाजपा सरकार का यह कार्यकाल ऐतिहासिक विकास का है।

यह भी पढ़ेंः-जयराम का केजरीवाल पर सियासी हमला, कहा- 'पहाड़' के लोग नहीं करेंगे बर्दाश्त


सिकंदर ने कहा कि बाहर से हिमाचल में कोई भी पार्टी आ जाए, वो भाजपा सरकार की नीतियों से टक्कर नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग पहले कोविड वैक्सीन का जमकर विरोध करते रहे, फिर अफवाहें फैलाई। लेकिन जब खुद की बारी आई तो मास्क पहनकर खुद ही टीके लगवाए। हिमाचल के लोग मेहनती हैं, परिश्रमी हैं और ईमानदार हैं और जिस प्रकार विपक्षी दलों ने हिमाचल के लोगों को लेकर लुटेरे शब्द का प्रयोग किया यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। 

यह भी पढ़ेंः-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुराह को दी करोड़ों की सौगात, मसरूंड में खुलेगा कॉलेज


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने ऐसे नेता को देवभूमि का प्रभारी बनाया है जिस पर ईडी के केस दर्ज हुए हैं। राज्य सभा सांसद ने कहा की भाजपा बूथ स्तर की पार्टी है और बूथ पर काम करती है। भाजपा का कार्यकर्ता भाजपा की शान है। इससे पहले नूरपुर पहुंचने पर वनमंत्री राकेश पठानिया ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सांसद सिकंदर ने अनुसूचित जाति मोर्चा, जिला पदाधिकारी की बैठकों में भाग लिया।  

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल सीएम जयराम बोले-संयमित भाषा का प्रयोग करें केजरीवाल नहीं तो...

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।