गृह जिले में पहुंचने पर सांसद डॉ. सिकंदर कुमार का शानदार स्वागत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति रहे सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) राज्यसभा के सांसद चुन लिए गए हैं। अब हिमाचल प्रदेश से कुल सांसदों की संख्या 7 हो गई है।
 | 
उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति रहे सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) राज्यसभा के सांसद चुन लिए गए हैं। अब हिमाचल प्रदेश से कुल सांसदों की संख्या 7 हो गई है। 7 सांसदों में एक सांसद कांग्रेस पार्टी से जबकि अन्य भाजपा के सांसद हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) ने सोमवार यानी 21 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके अलावा किसी भी विपक्षी ने नामांकन नहीं भरा था। ऐसे में सिकंदर कुमार निर्विरोध ही सांसद चुन लिए गए हैं।

हमीरपुर। राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार का बुधवार को गृह जिला हमीरपुर में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। हमीरपुर जिले के प्रवेश द्वार उखली में बुधवार दोपहर बाद पहुंचे डॉ. सिकंदर कुमार का स्वागत करने वालों में भोरंज की विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा और अन्य नेता शामिल रहे। जिला के अन्य क्षेत्रों में भी नवनिर्वाचित सांसद का भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ेंः-टांडा में अब हजार रुपये में होगा डायलिसिस, यूनिट का सीएम ने किया लोकार्पण

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति रहे सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) राज्यसभा के सांसद चुन लिए गए हैं। अब हिमाचल प्रदेश से कुल सांसदों की संख्या 7 हो गई है। 7 सांसदों में एक सांसद कांग्रेस पार्टी से जबकि अन्य भाजपा के सांसद हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) के कुलपति सिकंदर कुमार (VC Sikander Kumar) ने सोमवार यानी 21 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके अलावा किसी भी विपक्षी ने नामांकन नहीं भरा था। ऐसे में सिकंदर कुमार निर्विरोध ही सांसद चुन लिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल सरकार सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए प्रयासरतः सरवीण चौधरी

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा (BJP) उम्मीदवार के रूप में सिकंदर कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कुमार के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur)और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) भी थे। मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा था कि सिकंदर कुमार ने राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट नहीं मांगा था। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। 

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह का विकल्प ढूंढने में नाकाम रही हिमाचल कांग्रेस, अब 'आप' से खतरा

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें हैं। कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा का एक सीट से कार्यकाल दो अप्रैल को पूरा हो रहा है, जिस वजह से चुनाव हुए हैं। हिमाचल प्रदेश से इंदु गोस्वामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले से ही राज्यसभा सांसद थे। अब सिकंदर कुमार के चुने जाने से हिमाचल प्रदेश के तीनों राज्यसभा सांसद भाजपा के हो गए हैं। वहीं लोकसभा की तीन सीटों पर भाजपा के सांसद हैं, जबकि मंडी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के बाद कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गई हैं।  

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।