Forest Department Recruitment : वन विभाग में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 166 पद

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि सीधी भर्ती से वन विभाग में 100 पद वन रक्षकों, 45 कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी और 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिकों के भरें जाएंगे।
 | 
 हिमाचल प्रदेश वन विभाग (Forest Department Himachal Pradesh Recruitment) में सीधी भर्ती से 166 भरे जाएंगे। राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में सीधी भर्ती से पदों को भरने का फैसला लिया गया है। वन विभाग में 100 पद वन रक्षकों, 45 कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी और 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिकों के भरें जाएंगे। यह जानकारी वन मंत्री राकेश पठानिया (Forest Minister Rakesh Pathania) ने दी।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश वन विभाग (Forest Department Himachal Pradesh Recruitment) में सीधी भर्ती से 166 भरे जाएंगे। राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में सीधी भर्ती से पदों को भरने का फैसला लिया गया है। वन विभाग में 100 पद वन रक्षकों, 45 कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी और 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिकों के भरें जाएंगे। यह जानकारी वन मंत्री राकेश पठानिया (Forest Minister Rakesh Pathania) ने दी।

यह भी पढ़ेंः-Chamba Politics: विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज का धमकाने वाला वीडियो वायरल

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में वन विभाग में सौ पद वन रक्षक, 45 पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिक के पद सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। वन निगम में कार्यरत दैनिक भोगी तथा अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति चार वर्ष तथा दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः-Road Accident In Shimla: रामपुर में खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 बच्चों सहित 3 घायल

वन एवं खेल मंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम का राजस्व बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए ताकि राज्य वन विकास निगम की आमदनी में बढोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य वन विकास निगम तथा वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

यह भी पढ़ेंः-हिमाचल में 'पॉलिटिकल सर्जरी' करेंगे चिकित्सक, एक महीने में 4 विशेषज्ञों का इस्तीफा

बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा राज्य वन विकास निगम की बेहतरी के सुझाव भी दिए गए। प्रबंध निदेशक डॉ. पवनेश कुमार ने बैठक का संचालन किया। इस अवसर पर प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा, अजय श्रीवास्तव प्रधान मुख्य अरण्यपाल, कार्यकारी निदेशक आर लालनून, निदेशक राम कुमार, निदेशक जगदेव सिंह पठानिया, निदेशक बलबिंद्र सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।