Himachal : अनुराग ठाकुर को संगठन में मिलेगी जगह या होंगे हिमाचल की राजनीति में सक्रिय

अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है। माना जा रहा है कि अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। छोटा राज्य होने के कारण हिमाचल को ज्यादा प्रतिनिधित्व नही मिला पाया है।
 | 
anurag singh thakur

हमीरपुर ।  प्रदेश से मात्र चार सीटों के चलते मोदी के मंत्रिमंडल में एक ही मंत्री मिल पाया। दिग्गज नेता जेपी नड्डा के मंत्री बनने से दो बार केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग ठाकुर को अभी इंतजार करना होगा।  माना जा रहा है कि अनुराग ठाकुर को संगठन में बड़ा पद मिल सकता है। छोटा राज्य होने के कारण हिमाचल को ज्यादा प्रतिनिधित्व नही मिला पाया है।  गठबंधन की सरकार होना भी एक कारण रहा है क्योंकि अन्य दलों से भी मंत्री बनाना मजबूरी थी। हिमाचल के लिए गौरव की बात यह है कि मोदी सरकार के तीनों कार्यकाल में यहां से एक केंद्रीय मंत्री जरूर रहा है।



अनुराग ठाकुर को पिछली मोदी सरकारों में खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री का पद और उससे पहले वित्त राज्य मंत्री का पद मिल चुका है। दोनों ही बार उनकी परफार्मेंस अच्छी रही है। चर्चा यह भी है कि बाद में मंत्रिमंडल विस्तार में अनुराग ठाकुर को अहमियत दी जा सकती है। अनुराग ठाकुर का ऊंचा प्रोफाइल होने के चलते उन्हें बड़ा दायित्व दिया जाना तय माना जा रहा है। पहली बार मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रणौत को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की योजना अनुराग को हिमाचल की राजनीति में सक्रिय करने की भी हो सकती है। अभी तक अनुराग केंद्र में ही ज्यादा सक्रिय रहे हैं। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते उन्होंने अपनी पहचान बनाई और हमीरपुर से लगातार जीत दर्ज कर भाजपा में मजबूत जगह बनाई है।



शाह ने जनसभा में की थी अनुराग की जमकर तारीफ,  लोगों को थी उम्मीद
 ऊना में अंब में बीते दिनों जनसभा के दौरान अमित शाह ने कहा था कि जहां भी चुनावी जनसभाओं में जाता हूं, सभी कहते हैं कि हमारे सांसद को मंत्री बना दो।   शाह बोले थे, हमीरपुर वालो, मोदी ने अनुराग ठाकुर को यहां से बिना मांगे बना बनाया मंत्री दिया है। अनुराग ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते मेरे साथ काम किया है और मंत्री होते हुए मोदी के साथ मंत्रिमंडल में काम किया है। अगर दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा को सशक्त करने के लिए युवा शक्ति को जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह अनुराग ठाकुर ने किया है। ऐसे में अनुराग समर्थकों को अब भी बड़ा पद मिलने की उम्मीद है।  

भाजपा नेताओं ने भी दी नड्डा को बधाई
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के केंद्र में मंत्री बनने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, राज्यसभा सदस्य डॉ. सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन और इंदु गोस्वामी के अलावा पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, त्रिलोक जमवाल, संदीपनी भारद्वाज, विनोद कुमार, जनक राज, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, सुखराम चौधरी, रीना कश्यप, सूरत नेगी, वीरेंद्र कश्यप, लखविंदर राणा, राकेश शर्मा, संजय शर्मा, सुधीर शर्मा, लोकिंदर कुमार, दीपराज कपूर, दिलीप ठाकुर ने बधाई दी। नवनियुक्त सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, डॉ. राजीव भारद्वाज और कंगना रणौत ने भी उनको शुभकामनाएं दीं। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।