लोकतंत्र का उत्सव: हिमाचल में मतदान के लिए युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में उत्साह

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश के सभी चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग मतदान के लिए सुबह 7 से पहले ही लाइनों में लग गए थे।
 | 
photo

शिमला  ।  सवा दो महीने के लंबे इंतजार के बाद आज हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव  के लिए मतदान हो रहा है। आज लोकतंत्र के गौरव का दिन है। मतदान को लेकर युवाओं, महिलाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग मतदान के लिए सुबह 7 से पहले ही लाइनों में लग गए थे। लोग अल सुबह ही पोलिंग बूथ पर जुटना शुरू हो गए थे। चूंकि गर्मियों का मौसम है, जिसके चलते वोटर्ज सुबह ही मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। यही नहीं, हिमाचल के दिग्गज नेताओं ने भी सुबह ही वोट डाल दिया। फिलहाल मतदान प्रक्रिया जारी है और मतदान केंद्रों पर खूब भीड़ देखी जा रही है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में हिमाचल प्रदेश के सभी चार लोकसभा सीटों और छह विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। प्रदेश में 57 लाख मतदाता आज 2024 के इस दंगल में अपने सभी चार लोकसभा सीटों पर चुनाव और 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने वोट की ताकत दिखाएंगे।   निर्वाचन विभाग ने इस लोकसभा चुनाव में 76% से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हासिल होता है, तो यह देश में सर्वाधिक होगा। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 7,992 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। बर्ष 2019 के चुनाव में रिकाॅर्ड 72.42% मतदान हुआ था। 2022 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल में रिकॉर्ड मतदान 75.78% हुआ था। 

हिमाचल की लोकसभा की सभी चार सीटों मंडी, कांगड़ा-चंबा, शिमला और हमीरपुर  में चुनाव व विधानसभा की धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, कुटलैहड़, गगरेट, बड़सर और सुजानपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है। निर्वाचन विभाग ने इस लोकसभा चुनाव में 76% से अधिक मतदान का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य हासिल होता है, तो यह देश में सर्वाधिक होगा। निर्वाचन विभाग ने प्रदेश में 7,992 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग ने 279 मॉडल पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं। 195 बूथ महिलाएं संचालित करेंगी। 54 बूथ युवा संचालित करेंगे। दुर्गम स्थलों पर स्थापित 54 बूथों पर चुनाव प्रक्रिया युवा और दिव्यांग 28 पोलिंग बूथ संचालित करेंगे।  चंबा जिले के सेईकोठी पोलिंग बूथ में मॉक पोल के दौरान ईवीएम मशीन खराब निकली। इसके बाद तुरंत पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशील को बदला।

photo

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने परिवार के साथ डाला वोट

लोकप्रिय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने शनिवार को पारिवारिक सदस्यों के साथ नादौन के राजकीय उच्च विद्यालय भवडां में मतदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव जनता लड़ेगी, जीत जनबल की होगी और धनबल हारेगा। मतदाताओं से मतदान करने और भारत को सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह करता हूं। मैं इसे लोकतंत्र का उत्सव मानता हूं।  वहीं विधानसभा क्षेत्र बड़सर के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया ने बूथ नंबर 96 लोहरली कलवाल में मतदान किया है। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान राष्ट्रहित में है और सभी इस उत्सव में भारी संख्या में भाग लें। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माधमिक विद्यालय गोंदपुर जयचंद में बेटी डॉक्टर आस्था संग मतदान। किया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर ने भी मतदान किया। 


  जेपी नड्डा ने परिवार के साथ डाला वोट
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने परिवार के साथ विजयपुर बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचे। वोट डालने के बाद नड्डा अपने आवास विजयपुर में ही रुकेंगे। नड्डा ने कहा, मैं यहां (अपने बूथ पर) पहला मतदाता था। मैं सभी मतदाताओं से सक्षम और आत्मनिर्भर भारत के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मतदाताओं से मतदान करने और भारत को सक्षम, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आग्रह करता हूं। मैं इसे लोकतंत्र का उत्सव मानता हूं। 

photo 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने परिवार के साथ डाला वोट

हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के समीरपुर गांव में बूथ नंबर 7 में वोट डाला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपनी पत्नी शीला धूमल परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समीरपुर में आज सुबह मतदान किया। इसी तरह से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपनी पत्नी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया। उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह मतदान राष्ट्रहित में है और सभी इस उत्सव में भारी संख्या में भाग लें। वहीं  सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने पटलांदर में परिवार सहित मतदान किया ।


वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने अपने पोलिंग बूथ लालसिंगी में मतदान के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। वहीं, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतिम पोलिंग बूथ 101,102 में सुबह साढ़े छह बजे ही  मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कसौली के जाबली मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइनें लगीं। वहीं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सदर से विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को अपने मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में मतदान किया। वहीं बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने  भकरेडी में  स्थित बूथ पर परिवार समेत मतदान किया। वहीं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्योलिया में स्थित बूथ पर परिवार समेत मतदान किया। महिलाओं के लिए शिमला के शांकली और कलस्टन में महिला बूथ बनाए गए हैं।  वहीं लाहौल के तेलिंग बूथ में लाहौल-स्पीति उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने भी मताधिकार का इस्तेमाल किया।

सोलन में मतदान को लेकर लोगों में खासा जोश दिख रहा है। युवा ही नहीं, बुजुर्ग मतदाता भी पोलिंग बूथ पर आकर मतदान कर रहे हैं। वहीं कसौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी अंहेच बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं, इसी बूथ पर 85 वर्षीय बुजुर्ग ने भी मतदान केंद्र में पहुंचकर वोट डाला और देश की तरक्की का संदेश दिया।  वहीं धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने भी अपने पोलिंग बूथ पर मतदान किया।  मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने सरकाघाट स्थित अपने गांव भांबला में बूथ नंबर 78 में मतदान किया। उन्होंने से सभी से मतदान करने की अपील की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने पालमपुर में वोट डाला।

photo

ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं बुजुर्ग विमला देवी
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चुवाड़ी मतदान केंद्र पर 72 वर्षीय विमला देवी अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ मतदान करने पहुंचीं। विमला देवी ने बीमार होने के बाद भी अपने परिजनों से कहा कि उन्हें वोट डालना है। जिसके बाद परिजन उन्हें पोलिंग बूथ पर लेकर आए। वहीं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मतदान केंद्र चुवाड़ी में अपने परिवार के साथ मतदान किया। वहीं मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने परिवार समेत किया मतदान।


 कमरऊ पंचायत की 75 वर्षीय मैना देवी ने भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं बिलासपुर में ऋषिकेश में 83 वर्षीय बुजुर्ग सीता देवी ने वोट डाला। 90 वर्षीय मतदाता रतनलाल चोपड़ा ने विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र सोई में मतदान किया। पुरी पलचान पंचायत में सबसे ज्यादा उम्र के कोठी गांव निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग भी मतदान करने बूथ पर पहुंचे। वहीं 105 साल के सरदार प्यार सिंह ने चंबा राजमहल बूथ पर अपना वोट डाला।  हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले के सभी 418 मतदान केंद्रों में लोगों को मतदान करते समय गर्मी से राहत देने के लिए ओआरएस कॉर्नर स्थापित किया गया है। वहीं बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बूथ 78 बेहलकंडेला में आशा कार्यकर्ता ने मतदाता को घोल पिलाया। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मैहली में किया मतदान
हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मनीष गर्ग ने मैहली -4 स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर बल दिया। शिमला में भी मतदान को लेकर भारी उत्साह है। शिमला के शोघी में मतदान केंद्र पर सुबह से ही युवा, महिला मतदाता लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने परिवार के साथ बस्सी बूथ पर डाला वोट। हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने सिराज के ओहण बूथ पर अपना वोट डाला। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने मतदान कर दिया है। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डाक्टर राजीव भारद्वाज ने अपनी धर्मपत्नी और बेटे साथ मतदान केन्द्र 82 (जसूर 3) में वोट डाला। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने किया मतदान। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने मतदान किया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।