श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भारत माँ के लिए संजोए गए सपनों को हम पूरा होता देख रहे हैं : धूमल

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई  की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री  प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल  ने उनको अर्पित किए श्रद्धासुमन।
 | 
photo
हमीरपुर ।  देश के सबसे महान नेता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई  ने भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए बहुत से सपने संजोए थे। जिनको हम अपने जीवन में पूरा होते हुए देख रहे हैं , यह हमारे लिए गर्व का विषय है। पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेई  की पुण्यतिथि पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफ़ेसर प्रेम कुमार धूमल ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह शब्द व्यक्त किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धा अटल  कहते थे 21वीं सदी भारतवर्ष की होगी और आज हम सब इस बात के साक्षी हैं कि पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। 
       प्रो धूमल ने स्मरण कराया कि 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृतव में भाजपा सरकार बनी थी। तब उन्होंने सपना देखा था की देश का हर गाँव पक्की सड़क से जुड़े। इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना का शुभारम्भ हुआ था। प्रदेश में तत्कालीन भाजपा सरकार के समय इस योजना के तहत डीपीआरें बनी थीं तब प्रदेश में सडकों का जाल बिछा था, जो अभूतपूर्व था। आजादी के बाद प्रदेश के विकास की नींव में वह मील पत्थर साबित हुआ था। 
    पूर्व सीएम ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि 19 मार्च 1998 को श्रद्धेय अटल  देश के प्रधानमन्त्री बने और 24 मार्च को उसी सप्ताह में भी प्रदेश का मुख्यमंत्री बना। एक महीने के अंदर ही उन्होंने परमाणु बम्ब का धमाका कर दिया। देश परमाणु शक्ति बन गया, अमेरिका ने कई प्रतिबन्ध लगा दिए। जून महीने में अटल  हिमाचल आये, पहली जनसभा कुल्लू में हुई, तो उन्होंने 100 करोड़ रूपया प्रदेश को दिया। उसी दौरे में कुछ दिन बाद शिमला के रिज पर राजभवन से हम दोनों ही जा रहे थे। तब मैंने कहा कि अटल जी पाबंदियां तो बहुत लग गयी। उन्होंने हाँ में जवाब दिया और कहा कि खुद हटाएगा अमेरिका।
मेरे पूछने पर उन्होंने बताया कि पाबंदियों से फर्क हमें नहीं पड़ेगा, परन्तु विश्व की सबसे बड़ी मार्किट भारत वर्ष है। अमेरिका ने अगर समान बेचना है तो उसको मार्किट चाहिए और भारत वर्ष में वह है। उनकी बात सही निकली कुछ ही समय बाद अमेरिका ने पाबंदी हटाई। मेरे मांगने पर उन्होंने फिर से दो सौ करोड़ रूपया हिमाचल को दिया। एक यात्रा में तीन सौ करोड़ रुपये हिमाचल को दिए ऐसे ही एक बार चार सौ करोड़ रूपए कुल्लू में ही हिमाचल को दिए थे। अरबों रुपये प्रदेश को उन्होंने दिए जब भी मांगे। हिमाचल ने जो माँगा अटल  ने वह प्रदेश को दिया। अटल  हिमाचल से विशेष लगाव रखते थे और इस प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे। 
       पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अटल जी द्वारा देखा गया हर एक सपना धीरे-धीरे करके एक-एक करके पूरा हो रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी भारत माता को विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर करते हुए अथक मेहनत कर रहे हैं, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। जब हमारा देश परम वैभव की पराकाष्ठा तक पहुंच जाएगा। विश्व गुरु बन जाएगा तो यही सारे देश की श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई  को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने भी अटल  की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।