BJP से जुड़ने का गौरव प्राप्त करने वालों की बढ़ जाती है नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी : धूमल
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ज्वाइन (BJP Join) करने वालों का क्रम निरंतर जारी है। यह सिलसिला तभी से शुरु हो गया था जब वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल (EX CM Pro. Prem Kumar Dhumal) को पार्टी हाईकमान ने सुजानपुर (Sujanpur) विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा सौंपा था। और तब से लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा (BJP) की नीतियों से प्रभावित होते हुए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में दर्जनभर से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा है।
सुजानपुर विधानसभा की पंचायत सपाहल के गांव महराणा के एक दर्जन से अधिक महिला एवं पुरुषों ने सोमवार को समीरपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) से आशीर्वाद लेकर विधिवत रूप से भाजपा ज्वाइन (BJP Join) की है। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) के कुशल नेतृत्व में आस्था जताते हुए तथा पार्टी की नीतियों और देश प्रदेश के विकास की सोच को एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को पसंद करते हुए, वह सभी भाजपा (BJP) का दामन थाम रहे हैं और पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय तौर पर भाग लेंगे और नए लोगों को भी पार्टी के साथ जोड़ेंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।