Himachal News : हॉट सीट सुजानपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू-राजेंद्र राणा में सीधी जंग, सियासी पारा हाई

सुक्खू के ताबड़तोड़ प्रचार और राजेंद्र रााणा के जमीनी चुनाव प्रबंधन से मुकाबला रोचक हो गया है। उपचुनावों के एलान के बाद ही भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा मैदान में डटे हैं जबकि भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ कदमताल करते दिख रहे हैं। 
 | 
photo

हमीरपुर ।   विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की हॉट सीट सुजानपुर में सियासी रण आरआर की लड़ाई में बदल गया। दोनों दलों के स्टार प्रचारक प्रचार के लिए यहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन सीएम सुक्खू और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा की जुबानी जंग से सियासी पारा हाई है। सुक्खू के ताबड़तोड़ प्रचार और राजेंद्र रााणा के जमीनी चुनाव प्रबंधन से मुकाबला रोचक हो गया है। उपचुनावों के एलान के बाद ही भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा मैदान में डटे हैं जबकि भाजपा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ कदमताल करते दिख रहे हैं।

कांग्रेस ने प्रत्याशी बेशक देरी से तय किया, लेकिन सीएम सुक्खू बड़सर के साथ सुजानपुर में भी अप्रत्यक्ष रूप से खुद चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस यहां बिना किसी संगठन के सीएम सुक्खू की अगुआई में चुनाव प्रचार में हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा अपने समर्थकों के साथ भाजपा के कैडर के भरोसे भी है। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा हमीरपुर और सुजानपुर के स्वाभिमान को बचाने का नारा देकर प्रचार में जुटे हैं। वह खुद को सुक्खू का हनुमान बता रहे हैं। कांग्रेस से टिकट फाइनल होने से पहले ही वह हमीरपुर बचाओ का नारा देकर जनसंपर्क में डटे थे।  चुनावों की शुरुआत से यहां विकास के मुद्दों की बजाय लड़ाई व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप तक सीमित हो गई है। हालांकि, डिनोटिफाई हुए कार्यालयों का मुद्दा भी भाजपा की चुनावी सभाओं में खूब गूंजा है।

राजेंद्र राणा दो माह में 500 के करीब नुक्कड़ सभाएं कर चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा ने कहा कि वह विधायक बनने अथवा किसी कुर्सी के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। यह सुजानपुर और हमीरपुर के स्वाभिमान का चुनाव है। हर एक वोट हमीरपुर और सीएम सुक्खू को मजबूती देने का कार्य करेगा। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि लोगों ने प्रदेश में दो कमल खिलाने का मन बना लिया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार में चार जून बाद सुजानपुर में विकास का दौर फिर लौटेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।