Hamirpur News : सरकारी व निजी स्कूलों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

हमीरपुर । उपमंडल के अंतर्गत पड़ने वाले दर्जनों सरकारी व निजी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर विद्यार्थियों ने पर्यावरण स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां व स्लोगन उठाए विद्यार्थी अध्यापकों के नेतृत्व में रैली निकालकर नारे लगाते हुए लोगों को पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के लिए पौधारोपण पर बल दिया।
पर्यावरण बचाओ से संबंधित विभिन्न चार्टो व स्लोगनों के माध्यम से रैली निकाल कर नारे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ व हरा भरा रखने के लिए गांव गांव जाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस रैली में बच्चों के अलावा स्कूल स्टाफ ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण की स्वच्छता पर क्विज, रंगोली, नारा लेखन, पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा कई स्कूलों में इस उपलक्ष्य पर पौधा रोपण भी किया।
बताते चलें कि उपमंडल के तहत आने वाले स्कूलों में सीसे स्कूल बड़सर, सीसे स्कूल दांदडू, सीसे स्कूल व्याड़, सीसे स्कूल बड़सर झिरालड़ी, सीसे स्कूल रैली जजरी, बीबीएन सीसे स्कूल चकमोह, राजकीय माध्यमिक पाठशाला भकरेड़ी , राजकीय हाई स्कूल कोटला, हाई स्कूल बल्याह, हाई स्कूल पैरवीं, सीसे स्कूल बिझड़ी, सीसे स्कूल महारल, सीसे स्कूल बणी, सीसे स्कूल जौड़े अम्ब, सीसे स्कूल ग्यारह ग्रां, सीसे स्कूल गारली, सीसे स्कूल लोहारली, नव भारत पब्लिक स्कूल कोटला, बीबीएन मॉडल स्कूल चकमोह, किड बडस पब्लिक स्कूल बिझड़ी च नीलम पब्लिक स्कूल विहडू सहित अन्य स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
सरकारी व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नजदीक के बाजारों में रैलियां निकाली व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्यो व मुख्याध्यापकों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि चारो ओर का वातावरण यदि साफ सुथरा होगा तो ही हम स्वस्थ रह सकते हैं। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण को बचान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर बच्चों ने स्लोगन एवं नारों के माध्यम से समाल के प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण की रक्षा हेतू संदेश दिया। छात्रों ने सड़क के किनारे पड़े पॉलीथिन एवं अन्य वस्तुओं जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है, उन्हें उठाकर क्षेत्र को साफ सुथरा बनाया। स्कूल के छात्रों ने लोगों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया गया। पर्यावरण दिवस पर रैली निकाली तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला भकरेड़ी में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर पेंटिंग, भाषण तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। पेंटिंग में सुनैना प्रथम, सुमित द्वितीय तथा समीक्षा और शेखर तीसरे स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में समीक्षा प्रथम, खुशी द्वितीय तथा ईशान तीसरे स्थान पर रहा।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में खुशी की टीम प्रथम तथा साहिल की टीम दूसरे स्थान पर रही।बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर शपथ ली तथा तथा मैहरे बाजार में रैली भी निकाली। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के नारे लगाए। इस अवसर पर मुख्याध्यापिका सपना शर्मा, शिक्षक राजेश अग्निहोत्री, अजय शास्त्री ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।
वहीं राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटला में पर्यवारण दिवस पर विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। चार्ट प्रतियोगिता में इशिका शर्मा, मॉडल प्रतियोगिता में दीक्षा, नारा लेखन प्रतियोगिता में शानवी शर्मा, थीम प्रतियोगिता में आशुतोष, बर्ड हाऊस मॉडल में आरुषि, ड्राईंग स्पर्धा में निमिषा और प्रोजेक्ट निर्माण में रिधिका शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह जानकारी विद्यालय प्रभारी विजय हीर ने दी।
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।