मुख्यमंत्री सुक्खू बताएं कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण उनका साथ छोड़ गये हैं तब से मुख्यमंत्री कुछ भी कह रहे हैं। एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर अब भाजपा के प्रत्याशियों पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की तथ्यहीन बातों से वह मुश्किल में आने वाले हैं। भाजपा के कई नेताओं ने उनके ऊपर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
 | 
photo jairam thakur

हमीरपुर ।   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर के बड़सर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं कि चुनाव के दौरान बड़सर में 55 लाख रुपए सीज किए गए। जिसके बारे में उन्होंने अनर्गल आरोप लगाए हैं। सुक्खू बताएं कि वह पैसा कहां से मिला। किससे मिला? किसने जब्त किया। कैसे जब्त किया? किस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ? किस संस्था ने दर्ज किया?  वह पैसा कहां गया?  मैंने हर स्तर पर पता किया। मीडिया के माध्यम से, अधिकारियों के माध्यम से, सभी माध्यमों से पता करने के बाद यह साफ हुआ कि ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं हैं। ऐसी कोई ज़ब्ती रिकॉर्ड में ही नहीं हैं और मुख्यमंत्री ने इसके बारे में प्रेस वक्तव्य भी जारी कर दिया कि पैसे बरामद हुए हैं, उसके साथ और भी अनर्गल बातें की। एक मुख्यमंत्री होकर इस तरह से झूठी बातें करना मुख्यमंत्री के पद की गरिमा के भी ख़िलाफ़ हैं।  इससे शर्मनाक कुछ भी नहीं हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री इस तरह से सफ़ेद झूठ बोले और मर्यादा के खिलाफ आचरण करें। सरकार के डेढ़ साल को मुख्यमंत्री ने सिर्फ़ झूठ बोलकर चलाया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री की नाकामी के कारण उनका साथ छोड़ गये हैं तब से मुख्यमंत्री कुछ भी कह रहे हैं। एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर अब भाजपा के प्रत्याशियों पर आरोप लगा रहे हैं। इस तरह की तथ्यहीन बातों से वह मुश्किल में आने वाले हैं। भाजपा के कई नेताओं ने उनके ऊपर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्दी ही उन्हें अपने झूठ के बदले जवाब देना पड़ेगा। सरकार की हर नाकामी का जवाब प्रदेश के लोग देने के लिए तैयार बैठे हैं। चुनाव के बाद जब नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे होंगे तो हिमाचल से कांग्रेस सरकार भी जा रही होगी।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल की सरकार में सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठ बोले। प्रदेश की मातृशक्ति, युवाओं, किसानों, बागवानों सभी को ठगा। हर महीने सिर्फ़ क़र्ज़ लिए लेकिन विकास का एक भी काम नहीं किया।  चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान करके मित्रों की सरकार चलाई। चुने हुए विधायकों की नहीं सुनी गई। जनता के हितों से जुड़े उनके द्वारा बताए गए काम रोके गये। जो पार्षद का चुनाव नहीं जीत सकते हैं उन्होंने आप लोगों के हितों से जुड़े काम रोके। जब विधायकों के जनहित के काम नहीं होंगे, मंत्रियों और पार्टी अध्यक्ष के काम नहीं होंगे तो विधायक क्या करेगा? सभी ने अपनी आवाज़ उठाई लेकिन अनसुनी कर दी गई। आज जो भी कुछ हो रहा है उसके लिये सिर्फ़ और सिर्फ़ मुख्यमंत्री सुक्खू ही जिम्मेदार हैं। उनके गृह जिले के तीन विधायक ही  उनके ख़िलाफ़ हैं, इससे यह साफ है कि उनकी क्या कार्यप्रणाली हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी तो मुख्यमंत्री को हिमकेयर, सहारा जैसी योजनाएं रोकने का जवाब देना हैं, युवाओं को नौकरी न देने, चयन आयोग को भंग करने, युवाओं के रिजल्ट नहीं जारी करने और माताओं-बहनों के साथ धोखा करने जैसे शर्मनाक कार्यों के जवाब भी प्रदेश की जनता को देना हैं। ताला बाज़ सरकार पर ताला लगाने के लिए प्रदेश के लोग तैयार बैठे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह देश व प्रदेश के लिए सौभाग्य का समय है कि एक साथ  दो सरकारें चुनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा 4 जून को हिमाचल मे भाजपा की सरकार बनाने के लिए बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल हैं और देश में मोदी सरकार को बनाने के लिए हमीरपुर से अनुराग ठाकुर है।
देश व प्रदेश की प्रगृति के लिए सभी कमल के फूल के सामने बाला बटन दवाकर अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भाजपा 5 चरण के लोकसभा चुनाव में सरकार बनाने के आंकड़े से काफी आगे निकल चुकी है। भाजपा इस बार 400 पार के नारे के साथ चुनाव लड़ रही है लेकिन विपक्ष अभी तक 40 पार के नारे पर भी दम नहीं भर सकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक न तो सरकार बनाने के दावे को जनता के बीच रख सकी है और न ही अपने प्रधानमंत्री के चेहरे को बता पाई है, क्योंकि विपक्ष यह भली भांति जानती है कि देश में आएंगे तो मोदी ही। 
संवैधानिक कुर्सी पर बैठकर झूठ की राजनीति कर रहे मुख्यमंत्री : लखनपाल 
वहीं बड़सर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने  कहा कि  मुख्यमंत्री बार बार हमें   हमें बिकाऊ कह रहे है लेकिन इस बात को नहीं बता रहे है कि जिन भाजपा के लोगों को कांग्रेस ने चुनाव में प्रत्याशी बनाया है, उन्हें कितने में खरीदा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने केवल 14 महीनों में अपने मित्रों को पालने का काम किया है जनता के पैसे को मित्रों पर लुटाने का काम किया है। प्रदेश के क्रेशरों को बंद किया गया है और क्रेशर संचालकों को खनन माफिया कहा जा रहा है लेकिन अपने परिवार व प्रत्याशियों के क्रेशरों को खुला रखकर दोनों हाथ से लूटने की छूट दे रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री झूठ की राजनीति से कभी आगे नहीं बढ़ पाए है। एक सिद्धांतिक एवं सवैधानिक कुर्सी पर बैठकर जिस तरह से झूठ बोल रहे है वह कुर्सी की गरिमा को भी दागदार कर रही है। उन्होंने कहा है कि जनता झूठ के झांसे मे दूसरी बार फंसने बाली नहीं है और ऐसे झूठे लोगों को सता से बाहर करने बाली है। 

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।