टौणी देवी में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, धूमल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

धूमल ने  कहा कि मात्र दो सांसद जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी का सफर शुरू हुआ था और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले हुए हैं यह तमाम चीजें तमाम बातें तभी संभव हो पाई है। 
 | 
photo

हमीरपुर ।  भाजपा का स्थापना दिवस सुजानपुर के  टौणी देवी कस्बे में वीरवार को मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।  पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते धूमल ने  कहा कि मात्र दो सांसद जीतने के साथ भारतीय जनता पार्टी का सफर शुरू हुआ था और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाले हुए हैं यह तमाम चीजें तमाम बातें तभी संभव हो पाई है। 

उन्होंने कहा कि आज स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को एक प्रण लेना है और उसमें अपने आप को साक्षी मानकर कसम खानी है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल के चारों सांसद बंपर मतों से जीतवाकर दिल्ली भेजने हैं।  उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होते हैं और कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी बन कर काम करें।  उन्होंने कहा ने वाले 365 दिन पूरा एक साल पार्टी के काम में लगाना है जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसका ईमानदारी के साथ निर्वहन करना है ।

उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता हारे है  2017 में वह खुद हार गए, लेकिन कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं छोड़ी  2017 में 1900 मतों से पार्टी उम्मीदवार की हार हुई लेकिन लोकसभा उम्मीदवार को यहां की जनता ने 25 हजार मतों के लीड दिलवाई ।  2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता मात्र 399 मतों से हारा है। इसलिए इस बार लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा उम्मीदवार को 30,000 के लीड  दिलवानी है।

   इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का पार्टी कार्यकर्ता सहित मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर जिला परिषद सदस्य रंजीत सिंह भाजपा नेता विजय बहल पंचायत प्रधान भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान सहित गणमान्य लोग पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।