बिझड़ी में मिशन 2024 के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनाए जा रहे जश्न की कड़ी में बड़सर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बिझड़ी में जुटे।   बिझड़ी विश्राम गृह में जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ की परिचर्चा।  
 | 
photo

हमीरपुर ।  मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर देशभर में मनाए जा रहे जश्न की कड़ी में वीरवार को बड़सर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बिझड़ी में जुटे। सरकार की नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा के साथ-साथ 2024 में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। वहीं, मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर को एक बार फिर प्रतिनिधि चुनकर भेजने का प्रण दिलाया।

लोक निर्माण विभाग के बिझड़ी विश्राम गृह में वीरवार को बड़सर भाजपा मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बलदेव शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हिंदुस्तान ने दुनियाभर में नया मुकाम हासिल किया है। दुनिया के सभी साधन संपन्न देश भारत को उभरती विश्व शक्ति के रूप में देख रहे हैं। यह सब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और देश के प्रति समर्पण के कारण ही संभव हो पाया है।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचाएं।
2024 में एक फिर नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत से देश के प्रधानमंत्री पद पर पहुंचाना है। मोदी ने अपना हर फर्ज बखूबी निभाया है अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी ताकत बनें। देश में पुनः भाजपा सरकार लाएं। 
बलदेव शर्मा ने केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को हिमाचल का गौरव बताते हुए कहा कि अनुराग ने जिस जिम्मेदारी से दिल्ली दरबार में हिमाचल के मुद्दों को रखा व काबिले तारीफ है। उन्होंने हिमाचल की हर समस्या को मोदी सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया है। इसके परिणाम भी हम सभी प्रदेशवासियों ने विकास के रूप में देखे हैं। उन्होंने कार्यकर्तओं में जोश भरते हुए कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर अनुराग ठाकुर को भारी मतों की ताकत देनी है। 
इस मौके पर बड़सर मंडल भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश चंद, महामंत्री चतर सिंह कौशल, यशवीर पटियाल, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह ढटवालिया, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष माया शर्मा, जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सरला शर्मा, पूर्व प्रधान जनक सिंह, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष जगननाथ बन्याल, बल्ह बिहाल पंचायत के उपप्रधान विनोद शर्मा व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।