Hamirpur News : चकमोह में जंगल के धुएं के गुब्बार से दम घुटने से महिला की मौत

बिझड़ी ब्लाक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चकमोह  के चलाड़ा गांव के जंगल में लगी आग के धुएं से दम घुटने से महिला की मौत हो गई है। हालांकि महिला का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है।
 | 
photo fire in jangal

हमीरपुर । बिझड़ी ब्लाक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत चकमोह  के चलाड़ा गांव के जंगल में लगी आग के धुएं से दम घुटने से महिला की मौत हो गई है। हालांकि महिला का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। महिला के परिजनों ने कहा कि घर के चारों ओर जंगल में भयंकर आग लगी थी। दिनभर जंगलों में दहकी आग से घर के चारों ओर धुएं के गुब्बार से महिला को सांस लेने में बड़ी दिक्कत हुई। शाम के वक्त महिला परिवार के साथ घर छोड़ कर राधा स्वामी सत्संग भवन चकमोह में चली गई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।

बुधवार को सुबह के वक्त महिला को बड़सर अस्पताल ले जाने के लिए परिजन घर में निकले, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका उर्मिला देवी आंगनबाड़ी केंद्र सर्कल चकमोह में बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात थी। परिजनों के अनुसार 54 साल की उर्मिला को सांस से संबंधित कोई रोग नहीं था। महिला के परिजनों ने कहा  कि उनका घर के चारों ओर चीड़ के वृक्षों का घना जंगल है। उनके घरों के नजदीक गत दिवस जंगल में लगी आग के कारण घना धुआं छाया हुआ था। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी।

परिजनों ने कहा कि उर्मिला को धुएं की वजह से शाम के वक्त सांस लेने में अधिक दिक्कत हो रही थी। इसी के चलते हैं उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बीच रास्ते में ही उर्मिला देवी ने दम तोड़ दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं जिनमें से एक की शादी हो चुकी है व दो लड़के अभी कुंवारे हैं। पति दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मृतका के पति पुरुषोत्तम ने कहा कि दम घुटने के कारण पत्नी की मौत हो गई। दम घुटने पर पत्नी पर अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। इसपर वापिस घर आ गए। उन्होंने कहा कि पत्नी को कोई बीमारी नहीं थी।

चलाड़ा गांव से सटे जंगलों के साथ मुख्यालय हमीरपुर के साथ लगते जंगल भी राख हो गए है। आग का धुआं शहर और गांव तक पहुंच रहा है। वहीं, दलचेहडा, बाहर महीनों दा परो, दियोटसिद, चलाड़ा, बुठाण के जंगलों की आग का धुआं लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। चलाड़ा जंगल की आग के धुएं के कारण विनोद, अंकुश, महेंद्र, भान चंद के परिवारों को घर छोड़ कर 500 मीटर दूर सामुदायिक भवन में शरण लेने को विवश को गए। आग का धुआं शांत होने के बाद लोग देर रात वापस लौटे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।