हर मतदाता करे वोट, ये अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी : हेमराज बैरवा

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 1 जून को मतदान के दिन अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।  मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है।  
 | 
DC Hamirpur Hem Raj

धर्मशाला ।  जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 1 जून को मतदान के दिन अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। उन्होंने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि यह अवसर पांच वर्षों में केवल एक बार आता है तथा देश के जागरुक नागरिक होने के कारण हम सब मतदान प्रक्रिया में अवश्य सम्मिलित हों। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया वे यह सुनिश्चित करें कि अपने परिवार के अलावा आस-पड़ोस में भी मतदान करने से कोई न छूटे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र और यहां की व्यवस्थाओं की सार्थकता में पूरे समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने आशा जताई कि इस बार जिला कांगड़ा से सर्वाधिक मतदान होगा तथा हर मतदाता वोट डालेगा।

17 विधानसभा क्षेत्रों में 15 लाख से अधिक वोटर चुनेंगे अपना सांसद
हेमराज बैरवा ने कहा कि 1 जून को प्रदेश में होने वाले लोकसभा के आम चुनावों के लिए मतदान को लेकर जिला कांगड़ा पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र के तहत 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें कुल 15 लाख 24 हजार 32 मतदाता हैं। इनमें 7 लाख 47 हजार 147 महिला मतदाता और 7 लाख 76 हजार 880 पुरुष वोटर हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21518 हैं। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला कांगड़ा के धर्मशाला निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा का उपचुनाव भी होना है। जिसमें कुल 86 हजार 603 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
कहां कितने मतदाता
उन्होंने बताया कि मतदाताओं के विधानसभा वार आंकड़े के मुताबिक नूरपुर में 46382 महिला, 49546 पुरुष व एक तीसरे जेंडर के मतदाता हैं। इंदौरा में 45612 महिला, 49820 पुरुष व एक थर्ड जेंडर, फतेहपुर में 43696 महिला और 46471 पुरुष, जवाली में 51057 महिला व 53718 पुरुष, ज्वालामुखी में 40379 महिला, 41873 पुरुष और एक थर्ड जेंडर, जयसिंहपुर में 44142 महिला व 44007 पुरुष, सुलाह में 53793 महिला व 54489 पुरुष मतदाता हैं, नगरोटा में 45005 महिला व 46910 पुरुष, कांगड़ा में 42137 महिला और 43414 पुरुष, शाहपुर में 45979 महिला व 47947 पुरुष, धर्मशाला में 42758 महिला व 43845 पुरूष, पालमपुर में 38479 महिला व 40102 पुरुष व बैजनाथ में 44571 महिला और 46622 पुरुष मतदाता हैं। वहीं जिला चम्बा के चुराह में 40338 महिला और 41876 पुरुष, चम्बा में 43194 महिला व 43953 पुरुष, डलहौजी में 38830 महिला, 39974 पुरुष व 2 थर्ड जेंडर तथा भटियात में 40795 महिला और 42313 पुरुष मतदाता हैं।
66 आदर्श मतदान केंद्र
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में कुल 1910 मतदान केंद्रों में से 66 आदर्श मतदान केंद्र हैं। 1236 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में 33 पोलिंग स्टेशन महिला कर्मियों द्वारा संचालित हैं। वहीं 10 मतदान केंद्र दिव्यांग और एक युवा संचालित मतदान केंद्र है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।