चम्बा में सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, पांच जख्मी

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह कार हादसा कुंडी-तुर मार्ग पर हुआ है।
 | 
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह कार हादसा कुंडी-तुर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कुंडी से आगे कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस वजह से कार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी लुढ़कती हुई सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। यह कार हादसा कुंडी-तुर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि कुंडी से आगे कुछ दूरी पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इस वजह से कार हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी लुढ़कती हुई सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ेंः-वीरभद्र सिंह के करीबी रहे गद्दी नेता ठाकुर सिंह भरमौरी से कांग्रेस हाईकमान ने किया किनारा

वाहन गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः-प्रतिभा सिंह की अगुआई में भी कांग्रेस की राह नहीं आसान, इस वजह से होगा नुकसान

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहांक्लिक  करें। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट पाने के लिए हमेंगूगल न्यूज पर फॉलो करें।